सुजानपुर में बैंक कार्य के दौरान सेना के जवान की अचानक मौत, हृदय गति रुकने की आशंका

सुजानपुर में बैंक कार्य के दौरान सेना के जवान की अचानक मौत, हृदय गति रुकने की आशंका
सुजानपुर में बैंक कार्य के दौरान सेना के जवान की अचानक मौत, हृदय गति रुकने की आशंका

Published:

छुट्टी पर घर आया था 46 वर्षीय जवान विनोद कुमार, पत्नी के साथ बैंक पहुंचा था; तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर शहर में शनिवार को उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में बैंक कार्य के लिए पहुंचे भारतीय सेना के जवान की अचानक मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान 46 वर्षीय विनोद कुमार, निवासी गांव टोरू, डाकघर खुड़िया, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार विनोद कुमार भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। शनिवार को वह अपनी धर्मपत्नी के साथ सुजानपुर स्थित बैंक शाखा में बैंक से संबंधित कार्य करवाने पहुंचे थे। बैंक में काम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े।

घटना के बाद बैंक में मौजूद लोगों और स्थानीय नागरिकों ने तत्काल उन्हें सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका निरीक्षण किया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जवान की अचानक मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सुजानपुर थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हृदय गति रुकने से संबंधित प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें