सुक्खू सरकार ने एकल नारियों के सपनों को दिया पंख!
By Varsha Mahant
Published:
मंडी (हिमाचल प्रदेश):
"आस्सा गरीबा जो रहणा पौणा था इन्हां टापरूआ अंदर हे, ये ता सरकारा रा धन्यावाद जे इन्हें आसा रे कट्ठे ऐहड़ी खरी स्कीमा चलाई री।" अपनी स्थानीय भाषा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए सियूंह गांव की पदमा देवी के शब्द हिमाचल प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता को बयां करते हैं। दशकों पहले पति को खो चुकीं पदमा देवी के लिए बच्चों के पालन-पोषण के साथ पक्का मकान बनाना नामुमकिन सा लग रहा था, लेकिन राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री विधवा, एकल, निराश्रित, दिव्यांग महिला आवास योजना’ ने उनके सपनों को नया आधार दिया है।
कठिन दौर में बना संबल: पधर तहसील की पदमा देवी (गांव सियूंह) बताती हैं कि 2007 में पति के निधन के बाद उन्होंने खेती और मनरेगा में मजदूरी कर परिवार को संभाला। कच्चे मकान में सालों बिताने के बाद कामगार कल्याण बोर्ड से ₹3 लाख की स्वीकृति मिली। दो किस्तें मिलने के बाद मकान का स्लैब ढल चुका है और अंतिम किस्त से काम पूरा हो जाएगा।
टपकती छत से मुक्ति: इसी तहसील के सुराहन गांव की कुसमा देवी, जिन्होंने 2024 में अपने पति को खोया, बारिश में टपकती छत के नीचे रहने को मजबूर थीं। मनरेगा में काम करते हुए योजना की जानकारी मिली और आवेदन के बाद ₹3 लाख स्वीकृत हुए। अब उनका परिवार सुरक्षित और पक्के मकान की ओर बढ़ चुका है।
मंडी जिले में 16 एकल नारियों को मिल रहा लाभ
जिला मंडी में इस योजना के तहत कुल 16 एकल नारियों के लिए 3-3 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इनमें से:
4 महिलाओं को दो-दो किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
12 महिलाओं को 15 अगस्त, 2026 को पहली किस्त प्रदान की जा चुकी है।
यह योजना राज्य की बेसहारा और एकल महिलाओं के लिए महज एक वित्तीय मदद नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की एक नई शुरुआत बनकर उभरी है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...
दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...
बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...
मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...