मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों ने CM सुक्खू से की मुलाकात, इनामी राशि एक करोड़ करने की मांग

सार

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा सहित हिमाचल की खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने 33 लाख रुपये की इनामी राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने और डीएसपी रैंक की नौकरी देने की मांग रखी।

TV Incharge

2 मिनट
एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों ने CM सुक्खू से की मुलाकात, इनामी राशि एक करोड़ करने की मांग

कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा समेत हिमाचल की खिलाड़ियों ने रखी मांग, मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हिमाचल का नाम रोशन करने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा सहित प्रदेश की अन्य खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने सरकार द्वारा घोषित 33 लाख रुपये की इनामी राशि को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने और डीएसपी रैंक की नौकरी देने की मांग रखी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग इनामी राशि को एक करोड़ रुपये किए जाने की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर पुष्पा राणा ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के बेहतर भविष्य का रास्ता बनाने के साथ उन्हें स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

एशियन गेम्स में भारत की स्वर्णिम जीत में हिमाचल की खिलाड़ियों पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई थी। खिलाड़ियों ने कहा कि प्रदेश सरकार का सहयोग उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें