राजेंद्र राणा के बयान पर सुमन भारती शर्मा का पलटवार, बोलीं- भाजपा को हजम नहीं हो रहा हिमाचल का विकास

राजेंद्र राणा के बयान पर सुमन भारती शर्मा का पलटवार, बोलीं- भाजपा को हजम नहीं हो रहा हिमाचल का विकास
राजेंद्र राणा के बयान पर सुमन भारती शर्मा का पलटवार, बोलीं- भाजपा को हजम नहीं हो रहा हिमाचल का विकास

Published:

मुख्यमंत्री कार्यालय को लेकर उठाए सवालों पर कांग्रेस का जवाब, भाजपा के जिला कार्यालयों की फंडिंग पर भी मांगा हिसाब

हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने तीखा पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हो रहा विकास भाजपा को हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर हो या प्रदेश का कोई भी जिला, सरकार की ओर से समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, लेकिन भाजपा नेताओं को यह रास नहीं आ रहा।

सुमन भारती शर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री का फोबिया हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा कार्यालय बनाए जाने को लेकर भाजपा की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि राजेंद्र राणा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मुख्यमंत्री अपने लिए कार्यालय बना रहे हैं या कांग्रेस पार्टी का कार्यालय बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह कोई आलीशान बंगला नहीं है, बल्कि संगठनात्मक कार्यों और जनसेवा के लिए कार्यालय है।

उन्होंने कहा कि सचिवालय में लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ऐसे कार्यालय की आवश्यकता है। लोगों से जुड़े कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए कार्यालय की जरूरत को गलत तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा नेताओं से इस मुद्दे पर तथ्यात्मक तरीके से बात करने की बात कही।

वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा की ओर से जिला स्तर पर बनाए गए कार्यालयों को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संबोधन में जिला कार्यालयों को लेकर चर्चा की गई थी। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि देशभर में बनाए गए इन कार्यालयों के निर्माण के लिए धन कहां से आया।

सुमन भारती शर्मा ने कहा कि भाजपा की ओर से हर जिले में कार्यालय खोले गए हैं और 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रवक्ताओं को जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि इन कार्यालयों के निर्माण के लिए पैसा कहां से आया। उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया कि आखिर ऐसा कौन-सा वृक्ष है, जिससे भाजपा के पास इतना पैसा आ रहा है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और जांच एजेंसियां भी उसके अधीन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस भी एजेंसी से जांच करवाना चाहती है, करवा सकती है। सुमन भारती शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की छवि बिल्कुल साफ है और प्रदेश को एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है।

उन्होंने कहा कि ED, CBI, विजिलेंस या किसी भी अन्य एजेंसी से जांच करवाने में सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश को लूटने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सुमन भारती शर्मा ने भाजपा नेताओं पर बिना तथ्यों के मीडिया के सामने आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब दे रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राजेंद्र राणा बार-बार मुख्यमंत्री के खिलाफ झूठे आरोप लगाएंगे, तो उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को केवल बयानबाजी करने के बजाय अपने आरोपों के तथ्य जनता के सामने रखने चाहिए। सुमन भारती शर्मा ने दोहराया कि भाजपा को अपने जिला कार्यालयों के निर्माण में खर्च हुए धन का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें