बीड़ स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने किया उद्घाटन

बीड़ स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने किया उद्घाटन
बीड़ स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने किया उद्घाटन

Published:

32 स्कूलों के करीब 350 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, शतरंज और बैडमिंटन में दिखाएंगे प्रतिभा

पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीड़ में शनिवार को अंडर-19 छात्रों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की और विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

अपने संबोधन में अनुराग शर्मा ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, समय प्रबंधन, परिश्रम, धैर्य और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं।

उन्होंने कहा कि खेल भावना विद्यार्थियों को जीत और हार को सकारात्मक रूप से स्वीकार करना सिखाती है। इसके साथ ही खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और चुनौतियों का सामना करने का साहस भी विकसित होता है।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। खेलकूद को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है।

इससे युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा होने के साथ ही नशे से दूर रहने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया और विद्यालय, क्षेत्र तथा प्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने साक्षरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की साक्षरता दर 99.55 प्रतिशत पहुंच गई है और हिमाचल प्रदेश देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश की इस उपलब्धि के लिए सम्मान भी प्राप्त हुआ है।

अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू की गई है।

इसके अलावा 156 विद्यालयों को सीबीएसई आधारित शिक्षा प्रणाली से जोड़ा गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। इन स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के अवसर भी मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए केवल एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक कारणों से किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित न हो।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि बैजनाथ स्थित पंडित संतराम महाविद्यालय में एमए के छह विषयों में शिक्षा शुरू की गई है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी और वे अपने घर के समीप ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अनुराग शर्मा ने 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने विद्युत संबंधी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया।

विद्यालय में पेयजल सुविधा को मजबूत करने के लिए जल्द ही मोटराइज्ड पंप स्थापित करने का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी के विस्तार के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की और भविष्य में आवश्यकता के अनुसार और अधिक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

अनुराग शर्मा ने कहा कि पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीड़ से उनका पुराना और भावनात्मक संबंध है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी इसी विद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं और वर्तमान में उन्होंने इस विद्यालय को गोद लिया हुआ है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और शैक्षणिक वातावरण को मजबूत बनाने के लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे।

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अनुशासन, खेल भावना और पूर्ण समर्पण के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शुभकामनाएं दीं।

तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में 32 विद्यालयों के करीब 350 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, शतरंज और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी संकल्प गौतम, प्रधानाचार्य बृजमोहन शर्मा, प्रदेश युवा महासचिव रविंदर राव, संगठन महासचिव महेंद्र डोहरी, किशोरी लाल शर्मा, सुरेश ठाकुर, अजय अवस्थी, सुरेश सूर्य, कुलदीप ठाकुर सहित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षा विभाग के अधिकारी, अध्यापक, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें