सुंदरनगर में अस्मिता महिला खो-खो लीग शुरू, 8 टीमों की महिला खिलाड़ी दिखा रहीं दमखम

सुंदरनगर में अस्मिता महिला खो-खो लीग शुरू, 8 टीमों की महिला खिलाड़ी दिखा रहीं दमखम
सुंदरनगर में अस्मिता महिला खो-खो लीग शुरू, 8 टीमों की महिला खिलाड़ी दिखा रहीं दमखम

Published:

बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, बोलीं- खेलों से जुड़कर युवा नशे से बच सकते हैं

देशभर में खो-खो खेल को बढ़ावा देने और महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा अस्मिता महिला खो-खो लीग का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में शनिवार को सुंदरनगर के हराबाग स्थित नामधारी पब्लिक स्कूल में अस्मिता महिला खो-खो लीग की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर तथा भारतीय खो-खो महासंघ के संयुक्त सचिव एवं हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के महासचिव एलआर वर्मा ने मुख्यातिथि एसडीएम स्मृतिका नेगी को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खो-खो संघ के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यातिथि एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी लग्न, मेहनत और दमखम के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया अस्मिता खो-खो सिटी टूर्नामेंट महिला खिलाड़ियों के लिए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक उत्कृष्ट कार्यक्रम है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

एसडीएम स्मृतिका नेगी ने कहा कि आज खो-खो सहित अन्य खेलों में महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा रही हैं। खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा के कारण देश की बेटियां विभिन्न खेलों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की भावना भी पैदा करते हैं।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि आज युवा नशे की गर्त में जा रहा है। ऐसे समय में युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है। यदि युवा खेलों से जुड़ेगा तो वह नशे जैसी भयंकर बीमारी से बच सकता है।

इसके साथ ही खेलों के माध्यम से युवा अपने प्रदेश और देश का नाम भी उज्ज्वल कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का आग्रह किया।

इस दौरान समाजसेवी इंदिरा शर्मा ने भी विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ को सहयोग राशि भेंट की। उनके इस सहयोग के लिए संघ के पदाधिकारियों ने आभार जताया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

अस्मिता महिला खो-खो लीग के आयोजन को महिला खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर के तौर पर देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल रहा है। वहीं, आयोजन के दौरान मौजूद पदाधिकारियों और अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर हिमाचल खो-खो संघ के संगठन सचिव प्रेम ठाकुर, प्रेस सचिव प्यार चंद सकलानी, सदस्य दिनेश शर्मा, एसपी शर्मा, हितेश राठौर, चूड़ामणि, हरनाम, केसी ठाकुर, सर्वज्ञ गौतम, मुनीश वर्मा, मीनू शर्मा, देवेंद्र कुमार और पितांबर लाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें