कुटलैहड़ में ‘विधायक आपके द्वार’ अभियान तेज, 61 पंचायतों का दौरा कर योजनाओं की दी जानकारी

कुटलैहड़ में ‘विधायक आपके द्वार’ अभियान तेज, 61 पंचायतों का दौरा कर योजनाओं की दी जानकारी
कुटलैहड़ में ‘विधायक आपके द्वार’ अभियान तेज, 61 पंचायतों का दौरा कर योजनाओं की दी जानकारी

Published:

विधायक विवेक शर्मा ने ऊना में पत्रकार वार्ता कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, हर पंचायत घर में होगा ‘विधायक संवाद रजिस्टर’

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को ऊना में पत्रकार वार्ता की।

जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि वास्तविक रूप से जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक पहुंचना चाहिए। इसी उद्देश्य से वह स्वयं पंचायत स्तर पर लोगों से संवाद कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ‘विधायक आपके द्वार’ अभियान के तहत एक सप्ताह में करीब 61 पंचायतों का दौरा किया गया है। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और उनके लाभ के बारे में जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान विशेष रूप से गरीब और बीपीएल परिवारों तक पहुंच बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। कई पात्र परिवार जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसे परिवारों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि उन्हें सरकारी सहायता का लाभ मिल सके।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बीपीएल परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं और बेटियों को 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि पात्र परिवार समय पर आवेदन कर इनका लाभ उठा सकें।

विवेक शर्मा ने किसानों और पशुपालकों से जुड़ी सरकार की योजनाओं और प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दूध, गेहूं, मक्की और कच्ची हल्दी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों और पशुपालकों को राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ किसानों और पशुपालकों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विधायक ने बताया कि प्रदेश में 4500 से अधिक डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्तियां की गई हैं। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बंगाणा और थानाकलां अस्पतालों को आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

विधायक ने शिक्षा और अधोसंरचना के क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बॉल में डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

इसके अलावा लठियाणी-मंदली पुल के निर्माण की दिशा में भी कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

विधायक विवेक शर्मा ने कर्मचारियों के लिए ओपीएस की बहाली को भी प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अलग-अलग वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं और निर्णय लिए जा रहे हैं तथा इनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

हर पंचायत घर में होगा ‘विधायक संवाद रजिस्टर’

पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने एक नई पहल की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और दूरदराज के क्षेत्रों को देखते हुए अब प्रत्येक पंचायत घर में ‘विधायक संवाद रजिस्टर’ रखा जाएगा। ग्रामीण इस रजिस्टर में अपनी समस्या, मांग या सुझाव दर्ज कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधान या पंचायत सचिव की ओर से रजिस्टर में दर्ज समस्याओं की रिपोर्ट रोजाना विधायक कार्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद संबंधित समस्या पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याएं लेकर बार-बार दूर स्थित विधायक कार्यालय तक आने की परेशानी से बचाना है।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं, मांगों और सुझावों को दर्ज करने से उनकी आवाज सीधे विधायक कार्यालय तक पहुंचेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को समय पर संज्ञान में लेने और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने में मदद मिलेगी।

विवेक शर्मा ने कहा कि ‘विधायक आपके द्वार’ और ‘विधायक संवाद रजिस्टर’ जैसी पहल के माध्यम से सरकार और जनता के बीच संवाद को और मजबूत किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें