हिमाचल में प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन 49वें दिन भी जारी, 2027 तक संघर्ष का ऐलान

हिमाचल में प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन 49वें दिन भी जारी, 2027 तक संघर्ष का ऐलान
हिमाचल में प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन 49वें दिन भी जारी, 2027 तक संघर्ष का ऐलान

Published:

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम और 25 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक संघ नाराज, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों और प्रदेश सरकार के बीच न्यू कॉम्प्लेक्स/क्लस्टर सिस्टम को लेकर जारी विवाद लगातार गहराता जा रहा है। शिमला स्थित शिक्षा निदेशालय के बाहर प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन 49वें दिन में प्रवेश कर गया है।

शिक्षक संघ ने आरोप लगाया है कि चौड़ा मैदान में हुए विशाल धरने के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 5 सितंबर तक उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।

मांगें पूरी नहीं होने से शिक्षकों में नाराजगी और निराशा है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने 25 सूत्रीय मांगों को लेकर वर्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों तक अपना संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है। संघ का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस फैसला नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

इसी बीच, प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक दिवस पर प्रदान किए गए राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि संघ ने किसी शिक्षक का व्यक्तिगत विरोध नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि जिस शिक्षक वीरेंद्र चौहान को यह सम्मान मिला है, उनके खिलाफ 11 अन्य अध्यापकों, जिनमें प्रिंसिपल, लेक्चरर और टीजीटी शामिल हैं, ने राज्यपाल और शिक्षा निदेशालय में शिकायत दर्ज कराई है।

संघ अध्यक्ष के अनुसार, पुरस्कृत शिक्षक के खिलाफ पैसों के लेन-देन को लेकर एफआईआर दर्ज है और विजिलेंस जांच की मांग लंबित है। संघ का यह भी आरोप है कि संबंधित शिक्षक पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से स्कूल नहीं गए हैं। इसके अलावा उनका नाम साक्षात्कार की अंतिम सूची में भी शामिल नहीं था। संघ ने इन परिस्थितियों को देखते हुए पुरस्कार की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

शिक्षक संघ ने सरकार और शिक्षा विभाग पर उनकी मांगों के विपरीत काम करने का भी आरोप लगाया है। रमेश शर्मा के अनुसार, न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के तहत सीबीएसई स्कूल बनाकर प्राथमिक शिक्षकों से प्रमोट होने वाले सीएचटी (CHT) के पदों को समाप्त किया जा रहा है।

संघ ने अंडर-12 खेलों को लेकर भी आपत्ति जताई है। शिक्षक संघ का आरोप है कि इन खेलों को बंद करने के लिए बच्चों की संख्या और बजट का गलत तर्क दिया जा रहा है। इसके साथ ही जेबीटी से हेड टीचर (HT) पदोन्नति की सूचियों में राज्य स्तर से हेरफेर का आरोप भी लगाया गया है।

रमेश शर्मा के अनुसार, मंडी जिले के 121 अध्यापकों को 200 से 300 किलोमीटर दूर भेज दिया गया है। संघ का दावा है कि प्रभावित शिक्षकों में दिव्यांग और विधवा महिलाएं भी शामिल हैं। शिक्षक संघ ने इस व्यवस्था को लेकर भी सरकार से पुनर्विचार की मांग की है।

संघ ने प्रदेश के शिक्षा विभाग में शिक्षकों के खाली पदों का मुद्दा भी उठाया है। शिक्षक संघ के अनुसार, विभाग में करीब 12 हजार पद खाली पड़े हैं, जिनमें लगभग 11 हजार पद अकेले प्राथमिक शिक्षकों के हैं। संघ का कहना है कि इन पदों को भरने की दिशा में भी सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

प्राथमिक शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक और ठोस निर्णय नहीं लिया, तो शिक्षा निदेशालय के बाहर जारी क्रमिक अनशन के साथ आने वाले समय में राज्य स्तर पर और बड़े तथा कड़े आंदोलन किए जाएंगे। संघ ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें