सुजानपुर में पंचायत प्रतिनिधियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

Published:

हर पंचायत में कचरा पृथक्करण, संग्रहण और निपटान होगा अनिवार्य, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के साथ जागरूकता पर जोर

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विकास खंड सुजानपुर में पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी सुजानपुर तानिया कश्यप ने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश जारी किए।

तानिया कश्यप ने बताया कि नए नियमों के तहत अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में ठोस कचरे का पृथक्करण, संग्रहण, प्रसंस्करण और निपटान अनिवार्य किया गया है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से इन सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को गांवों में घर-घर से सूखे प्लास्टिक कचरे का संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर कचरा पृथक्करण शेड स्थापित करने और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिट को क्रियाशील करने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के साथ लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वच्छता शुल्क या यूजर चार्ज का नियमित रूप से अनिवार्य संग्रहण करने को कहा गया।

ग्राम स्वच्छता समिति की मासिक बैठक आयोजित करने और उसका रिकॉर्ड संधारित करने को भी अनिवार्य किया गया है। खंड विकास अधिकारी ने पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले अपने घर से ही प्लास्टिक संग्रहण व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि वे स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर सकें।

सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी तानिया कश्यप ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें