चम्बा: डलहौजी में मादा भालू के सिर में फंसा प्लास्टिक डिब्बा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

चम्बा: डलहौजी में मादा भालू के सिर में फंसा प्लास्टिक डिब्बा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
चम्बा: डलहौजी में मादा भालू के सिर में फंसा प्लास्टिक डिब्बा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Published:

बस स्टैंड के पास डिब्बा फंसने से परेशान होकर इधर-उधर दौड़ रही थी मादा भालू, ट्रैंक्विलाइज कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

पर्यटन नगरी डलहौजी के बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मादा भालू के सिर में प्लास्टिक का डिब्बा फंसा हुआ मिला। डिब्बा सिर में बुरी तरह फंसने के कारण भालू ठीक से देख नहीं पा रही थी और परेशान होकर इधर-उधर दौड़ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

मामले की गंभीरता और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस तथा नगर परिषद के सहयोग से चर्च रोड पर यातायात रोक दिया गया। इसके बाद डीएफओ डलहौजी डॉ. कुलदीप जमवाल और आरओ राहुल ठाकुर की देखरेख में विभागीय वेटरनरी टीम ने मादा भालू को ट्रैंक्विलाइज कर सुरक्षित रूप से बेहोश किया।

अचेत होने के बाद कर्मियों ने सावधानीपूर्वक उसके सिर में फंसे प्लास्टिक के डिब्बे को काटकर अलग किया।

डिब्बा हटाने के बाद मादा भालू का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद उसे उसके प्राकृतिक वन क्षेत्र में वापस छोड़ दिया गया। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से भालू को सुरक्षित बचा लिया गया।

सफल रेस्क्यू अभियान के बाद डीएफओ ने आम जनता और सैलानियों से वनों तथा सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक कचरा नहीं फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों की लापरवाही वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

डलहौजी जैसे वन क्षेत्रों से घिरे पर्यटन स्थलों पर वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और जंगली जानवर दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने का आग्रह किया गया है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें