जरी पुलिस ने डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान निजी बस से पकड़ा, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
कुल्लू पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केरल के दो युवकों को 2.343 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को पुलिस चौकी जरी की टीम ने मणिकर्ण क्षेत्र के डुंखरा चौक पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान निजी बस नंबर HP-65B-3684 की जांच की गई। बस में सवार दो 23 वर्षीय युवकों के बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को कुल 2.343 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद पुत्र वीनू और सार्थ श्याम दास पुत्र श्याम दास, दोनों निवासी वाइकम, जिला कोट्टयम, केरल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना मणिकर्ण में NDPS Act की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई से जुड़े किसी संभावित नेटवर्क के संबंध में भी जांच की जा रही है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube