बिझड़ी में अंडर-19 छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

बिझड़ी में अंडर-19 छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
बिझड़ी में अंडर-19 छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

Published:

कबड्डी में चोरी की टीम ने बड़सर को 27-24 से हराया, वॉलीबॉल और बैडमिंटन में भी विजेता टीमों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में चल रही अंडर-19 छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में बिझड़ी और सुजानपुर ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दलेर सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

प्रतियोगिता के कबड्डी फाइनल मुकाबले में बड़सर और चोरी की टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में चोरी की टीम ने बड़सर की टीम को 27-24 से हराकर कबड्डी का खिताब अपने नाम किया।

वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में बिझड़ी और रैली जजरी की टीमें आमने-सामने रहीं। रैली जजरी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। वहीं, बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में कुलेड़ा और ब्राइट सन स्कूल मैहरे की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें ब्राइट सन स्कूल मैहरे की टीम विजेता रही।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि दलेर सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

उन्होंने छात्राओं को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और जिला तथा राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और स्कूल स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें