शिक्षक दिवस पर हिमाचल के 31 शिक्षक होंगे सम्मानित, सरकारी स्कूलों में होगा शिक्षा संवाद

शिक्षक दिवस पर हिमाचल के 31 शिक्षक होंगे सम्मानित, सरकारी स्कूलों में होगा शिक्षा संवाद
शिक्षक दिवस पर हिमाचल के 31 शिक्षक होंगे सम्मानित, सरकारी स्कूलों में होगा शिक्षा संवाद

Published:

राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल करेंगे शिक्षकों को सम्मानित, स्कूलों में SMC, अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों से होगा सीधा संवाद

शिक्षक दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार शनिवार को 31 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इनमें सरकारी स्कूलों के 21, कॉलेजों के पांच और तकनीकी शिक्षा विभाग के पांच शिक्षक शामिल हैं। पिछले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले एक शिक्षक को भी राज्य सरकार राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेगी।

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन लोक भवन में किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

सरकारी स्कूलों में होगा शिक्षा संवाद

शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। समग्र शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्कूलों में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

शिक्षा संवाद में स्कूल प्रबंधन समितियों (SMC), अभिभावकों, शिक्षकों और पंचायती राज संस्थाओं (PRI) के प्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद पर जोर दिया जाएगा। इसके माध्यम से अभिभावकों और स्थानीय समुदाय को स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने तथा विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा को बढ़ावा दिया जाएगा।

तीन दिन में देनी होगी कार्रवाई रिपोर्ट

शिक्षा संवाद कार्यक्रम के आयोजन के बाद प्रत्येक जिले को तीन दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी। विभाग की ओर से स्कूलों को कार्यक्रम के आयोजन और संवाद के दौरान चर्चा किए जाने वाले विषयों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

शिक्षा विभाग का उद्देश्य शिक्षा संवाद के माध्यम से अभिभावकों और समुदाय की स्कूलों में भागीदारी बढ़ाना, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर नियमित चर्चा करना और विद्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर स्कूल तथा समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें