हिमाचल में डिजिटल सेवाएं होंगी और सुरक्षित, हिम एक्सेस और हिम परिवार पोर्टल पर आधार से होगा सत्यापन

हिमाचल में डिजिटल सेवाएं होंगी और सुरक्षित, हिम एक्सेस और हिम परिवार पोर्टल पर आधार से होगा सत्यापन
हिमाचल में डिजिटल सेवाएं होंगी और सुरक्षित, हिम एक्सेस और हिम परिवार पोर्टल पर आधार से होगा सत्यापन

Published:

पंजीकरण और लॉगिन के दौरान मिलेगी आधार आधारित प्रमाणीकरण की सुविधा, 72 सरकारी सेवाएं नई व्यवस्था के दायरे में

हिमाचल प्रदेश के नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए डिजिटल सरकारी सेवाओं को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब हिम एक्सेस और हिम परिवार पोर्टल पर पंजीकरण और लॉगिन के दौरान आधार आधारित प्रमाणीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। इस व्यवस्था से फर्जी पहचान और डुप्लीकेट पंजीकरण पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध 72 विभिन्न सरकारी सेवाओं को आधार आधारित प्रमाणीकरण की नई व्यवस्था के दायरे में लाया गया है। डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने दोनों प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधार प्रमाणीकरण लागू करने का निर्णय लिया है।

भारत सरकार से मंजूरी के बाद लागू हुई व्यवस्था

यह नई व्यवस्था भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद लागू की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आधार आधारित सत्यापन से पोर्टल का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों और कर्मचारियों की पहचान अधिक सटीक तरीके से सुनिश्चित की जा सकेगी।

इससे सरकारी रिकॉर्ड की विश्वसनीयता बढ़ाने के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं में अपात्र या फर्जी लाभार्थियों की पहचान करना भी आसान होगा। हालांकि, आधार प्रमाणीकरण पूरी तरह स्वैच्छिक रहेगा। इसका इस्तेमाल केवल पहचान सत्यापन और सरकारी सेवाओं के प्रभावी वितरण के उद्देश्य से किया जाएगा।

एक क्लिक में डिजिटल रूप से सत्यापित होगी पहचान

नई व्यवस्था के तहत जिन नागरिकों के पास आधार संख्या है, वे इसका इस्तेमाल अपनी पहचान प्रमाणित करने के लिए कर सकेंगे। आधार प्रमाणीकरण के बाद विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार पहचान संबंधी दस्तावेज जमा करने की जरूरत कम होगी।

डिजिटल तरीके से पहचान सत्यापित होने से सरकारी सेवाओं का वितरण तेज, सरल और अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही सरकार को वास्तविक लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और डिजिटल रिकॉर्ड को अधिक विश्वसनीय बनाने में सुविधा होगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें