ऊना के स्कूल के तीन होनहार विद्यार्थियों का MBBS में चयन, IGMC शिमला समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में मिली सीट

Published:

शिक्षक दिवस पर स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मान, तीनों विद्यार्थियों को 51-51 हजार रुपये की सम्मान राशि

स्कॉलर यूनिफाइड सीनियर सेकंडरी स्कूल ऊना के तीन होनहार विद्यार्थियों ने MBBS में चयनित होकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में स्कूल प्रबंधन की ओर से तीनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

स्कूल के विद्यार्थियों ध्रुव, जसनूर कौर और कशिश शर्मा का चयन प्रदेश के अलग-अलग प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में हुआ है। ध्रुव को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) शिमला, जसनूर कौर को श्री राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और कशिश शर्मा को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में MBBS की सीट मिली है।

शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों का सम्मान

स्कूल के एमडी धीरज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में तीनों विद्यार्थियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को 51-51 हजार रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर धीरज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि तीनों विद्यार्थियों ने अपनी सफलता से स्कूल और ऊना जिले का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि तीनों विद्यार्थी भविष्य में बेहतर चिकित्सक बनकर समाज और अपने क्षेत्र की सेवा करेंगे और अपने कार्यों से स्कूल, परिवार और जिले का नाम रोशन करेंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें