हमीरपुर एसपी बलबीर सिंह ठाकुर देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल, हिमाचल का बढ़ाया मान

हमीरपुर एसपी बलबीर सिंह ठाकुर देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल, हिमाचल का बढ़ाया मान
हमीरपुर एसपी बलबीर सिंह ठाकुर देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल, हिमाचल का बढ़ाया मान

Published:

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की 2026 की प्रतिष्ठित सूची में मिली जगह, प्रभावी पुलिस नेतृत्व, अपराध नियंत्रण और आधुनिक पुलिसिंग को बनाया चयन का आधार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर को देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की ओर से वर्ष 2026 के लिए तैयार की गई इस सूची में देशभर के उन पुलिस अधिकारियों को स्थान दिया गया है,

जिन्होंने प्रभावी पुलिस नेतृत्व, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, नवाचार, तकनीक के उपयोग और जनभागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

इस विशेष सूची में देशभर से 25 प्रमुख पुलिस अधिकारियों का चयन किया गया है। वहीं, उत्कृष्ट और विशिष्ट कार्यशैली वाले पांच अधिकारियों को ‘सुपर-5’ श्रेणी में स्थान दिया गया है।

फेम इंडिया मैगजीन के संपादक धीरज कुमार के अनुसार पुलिस अधिकारियों के चयन में फील्ड अनुभव, नेतृत्व क्षमता, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था प्रबंधन, नागरिक सेवाएं, पुलिस आधुनिकीकरण और जनविश्वास जैसे महत्वपूर्ण मानकों को आधार बनाया गया।

हिमाचल और हमीरपुर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि

एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर का देश के चयनित 25 पुलिस कप्तानों में शामिल होना हिमाचल प्रदेश और हमीरपुर पुलिस के लिए गौरव की बात है। वर्तमान दौर में पुलिस के सामने पारंपरिक अपराधों के साथ-साथ साइबर अपराध, नशे की समस्या, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और तकनीकी अपराध जैसी नई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं।

ऐसे में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ प्रभावी नेतृत्व और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता पुलिसिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की यह पहल ऐसे पुलिस अधिकारियों को पहचान और प्रोत्साहन देने का प्रयास है, जो बदलते समय की चुनौतियों के अनुरूप पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, तकनीक-सक्षम, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाने में योगदान दे रहे हैं।

देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में बलबीर सिंह ठाकुर का नाम शामिल होना उनके नेतृत्व और कार्यशैली की महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें