शाहपुर में दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल खाई में गिरने से तीन युवाओं की मौत; चनैना गांव में पसरा मातम

शाहपुर में दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल खाई में गिरने से तीन युवाओं की मौत; चनैना गांव में पसरा मातम
शाहपुर में दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल खाई में गिरने से तीन युवाओं की मौत; चनैना गांव में पसरा मातम

Published:

भलेड़ पावर हाउस के पास देर रात हुआ हादसा, अशोक कुमार, प्रिंस और पवन कुमार की गई जान; धर्मशाला में होगा पोस्टमार्टम

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दरीणी पंचायत के चनैना गांव के तीन युवाओं की मोटरसाइकिल हादसे में मौत हो गई। हादसा भलेड़ पावर हाउस के समीप देर रात हुआ, जहां मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अशोक कुमार, प्रिंस और पवन कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव की कार्रवाई की गई। तीन युवाओं की मौत की खबर फैलते ही चनैना गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अस्पताल पहुंचे विधायक, परिजनों को बंधाया ढांढस

हादसे की जानकारी मिलने के बाद उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विधायक ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

धर्मशाला में होगा पोस्टमार्टम

तीनों मृतकों के पोस्टमार्टम को लेकर विधायक केवल सिंह पठानिया ने धर्मशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने शवों को धर्मशाला ले जाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी करवाने के निर्देश दिए।

इस दौरान नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, पार्षद अभिषेक माथुर, पूर्व पार्षद शुभम ठाकुर समेत अन्य स्थानीय लोग भी सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे। सभी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें