नूरपुर में राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आगाज, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शोभायात्रा की अगुवाई

नूरपुर में राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आगाज, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शोभायात्रा की अगुवाई
नूरपुर में राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आगाज, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शोभायात्रा की अगुवाई

Published:

श्री बृजराज स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना, दही हांडी प्रतियोगिता में लिया हिस्सा; आयोजन समिति को एक लाख रुपये देने की घोषणा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नूरपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसकी अगुवाई विधानसभा अध्यक्ष ने की। शोभायात्रा नूरपुर बाजार से होते हुए श्री बृजराज स्वामी मंदिर पहुंची। यहां विधानसभा अध्यक्ष ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा, धार्मिक झांकियों, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

दही हांडी प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दही हांडी प्रतियोगिता में भी भाग लिया। प्रतियोगिता को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के विजेता दल को विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किया।

अपने संबोधन में कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस पावन महोत्सव में शामिल होने और श्री बृजराज स्वामी मंदिर में शीश नवाने का अवसर मिला।

श्री बृजराज स्वामी मंदिर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नूरपुर स्थित श्री बृजराज स्वामी मंदिर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व विशेष है। उन्होंने कहा कि मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण और भक्त मीरा से जुड़ा यह विश्व का इकलौता मंदिर है, जहां भगवान श्रीकृष्ण के साथ मीरा की प्रतिमा विराजमान है।

उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि नूरपुर की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक भी है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और गीता का संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक है। श्रीकृष्ण ने सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, जिसे जीवन में आत्मसात करना सभी का दायित्व है।

आयोजन समिति को एक लाख रुपये देने की घोषणा

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्री बृजराज स्वामी मंदिर नूरपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, स्थानीय प्रशासन और मंदिर कमेटी को बधाई दी। साथ ही महोत्सव के आयोजन के लिए आयोजन समिति को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

स्टार नाइट में काकू राम ठाकुर और कुमार साहिल ने बांधा समां

महोत्सव की स्टार नाइट में हिमाचली लोक गायक काकू राम ठाकुर और कुमार साहिल ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।

इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों को हिमाचली संस्कृति और लोक परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिली।

महोत्सव के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पूरे नूरपुर क्षेत्र में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर वन विकास निगम के निदेशक मंडल के सदस्य योगेश महाजन, एसपी इल्मा अफरोज, एसडीएम अरुण शर्मा, तहसीलदार राधिका सैनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संदेश डडवाल, कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन, उपाध्यक्ष सोनिया सोगा, श्री बृजराज स्वामी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सहित प्रशासनिक एवं पुलिस

अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें