नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल पर गरमाई सियासत, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल पर गरमाई सियासत, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना
नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल पर गरमाई सियासत, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Published:

णवीर सिंह निक्का बोले- चुनाव नजदीक आते ही श्रेय लेने की राजनीति शुरू, सड़क, कॉलेज और फिन्ना सिंह परियोजना पर भी उठाए सवाल

नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल के मुद्दे को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोलते हुए अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि वर्ष 2016 में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर नूरपुर की माताओं और बहनों के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया।

विधायक रणवीर सिंह निक्का ने सवाल उठाया कि प्रदेश में पिछले चार वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही, तो इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल का पक्ष सरकार के समक्ष मजबूती से क्यों नहीं रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल तक गायब रहने के बाद अब चुनाव नजदीक आते ही लोगों को गुमराह करने और श्रेय लेने की राजनीति शुरू कर दी गई है।

सड़कों की बदहाली पर भी सरकार को घेरा

विधायक निक्का ने प्रदेश में सड़कों की खराब हालत को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि आगामी दो महीनों के भीतर सड़कों की स्थिति में सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले चार वर्षों से कांग्रेस की सरकार है, लेकिन विकास की वास्तविक स्थिति जनता के सामने है।

उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं, तब-तब नूरपुर के अस्पताल की याद आने लगती है। निक्का ने पिछले चार वर्षों में नूरपुर में कॉलोनी बनाने के अलावा किए गए कार्यों को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कॉलोनी के निर्माण, प्लॉट काटकर बेचने और इससे जुड़े कथित मुनाफे को लेकर पूर्व विधायक से जवाब मांगा।

नूरपुर कॉलेज भवन पर भी उठाए सवाल

विधायक रणवीर सिंह निक्का ने नूरपुर कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कॉलेज भवन का मुद्दा उन्होंने समय-समय पर विधानसभा में उठाया है और विद्यार्थियों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए पूर्व विधायक पर टिप्पणी की और कहा कि चुनाव जीतने के बाद जनता की सेवा करने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में नूरपुर से बाहर चले गए। उन्होंने वर्ष 2022 में राजा का बाग में निवास करने को लेकर भी पूर्व विधायक पर निशाना साधा।

तबादलों की राजनीति का लगाया आरोप

विधायक ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों से अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के दौरान रेरा कॉलोनी में मकान बनाने जैसे मुद्दों को लेकर भी राजनीति किए जाने की संभावना है।

निक्का ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रोजेक्टों के माध्यम से नूरपुर में सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्थाओं के नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व विधायक और उनके परिवार पर भी तीखी टिप्पणी की। विधायक ने कहा कि जनता ने लंबे समय तक सत्ता का अवसर दिया है, लेकिन अब जनता को यह तय करना है कि उसे विकास चाहिए या केवल राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप।

फिन्ना सिंह परियोजना को लेकर भी निशाना

विधायक निक्का ने फिन्ना सिंह परियोजना को लेकर भी पूर्व विधायक पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि यह परियोजना उनके पिता का ड्रीम प्रोजेक्ट था, तो इतने वर्षों बाद भी यह पूरी क्यों नहीं हो पाई।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब यह कहा जा रहा है कि उनके पेन में स्याही नहीं है, लेकिन जब निजी काम करने होते हैं तो उसी पेन में स्याही आ जाती है। विधायक ने कॉलोनी के अलावा हजारों कनाल भूमि के स्रोत को लेकर भी सवाल उठाए और पूरे मामले में पूर्व विधायक से जवाब मांगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें