बैंक हड़ताल से देशभर में सेवाएं प्रभावित, शिमला में कर्मचारियों ने 5-डे वर्किंग को लेकर किया प्रदर्शन

Published:

UFBU ने सरकार को दी चेतावनी, मांगें नहीं मानीं तो 28 से 30 सितंबर तीन दिन हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

देशभर के सरकारी और कुछ निजी बैंक आज हड़ताल पर रहे। हिमाचल प्रदेश में भी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया।

शिमला में बैंक कर्मियों ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते हुए पिछले दो वर्षों से लंबित 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने उनकी मांगों पर फैसला नहीं लिया, तो 26 अक्टूबर से देशभर के बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

UFBU हिमाचल के संयोजक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि 8 मार्च 2024 को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ 12वें द्विपक्षीय समझौते और 9वें जॉइंट नोट पर हस्ताक्षर हुए थे।

उनके अनुसार इसमें 5-डे बैंकिंग लागू करने पर सहमति बनी थी। IBA ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर केंद्र सरकार के पास भेजा था, लेकिन दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वित्त मंत्रालय से इसे मंजूरी नहीं मिली है।

बैंक कर्मचारियों ने वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा जारी नई PLI गाइडलाइंस का भी विरोध किया है। यूनियनों का आरोप है कि यह स्कीम भेदभावपूर्ण है। नरेंद्र शर्मा के अनुसार स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों को व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर 365 दिनों तक के बेसिक पे के बराबर PLI का प्रावधान किया गया है,

जबकि वर्कमैन और स्केल I से III के कर्मचारियों को अधिकतम 15 दिनों का बेसिक पे प्लस DA ही मिलेगा। यूनियन ने इस व्यवस्था को गलत बताते हुए इसका विरोध किया है।

UFBU हिमाचल के संयोजक नरेंद्र शर्मा ने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं तो इसी महीने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन बैंक हड़ताल की जाएगी। इसके बावजूद मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ब्रांच स्तर की बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, बैंकों की ओर से ग्राहकों को बताया गया है कि UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं इस दौरान चालू रहेंगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें