शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सुरेश कश्यप बोले- कांग्रेस का कुशासन उजागर

शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सुरेश कश्यप बोले- कांग्रेस का कुशासन उजागर
शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सुरेश कश्यप बोले- कांग्रेस का कुशासन उजागर

Published:

26 साल बाद शिमला जिला परिषद में भाजपा का परचम, सांसद ने कहा- आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 26 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस के मजबूत गढ़ में जीत दर्ज की है। इस राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि पंचायत, जिला परिषद और बीडीसी चुनावों के परिणामों ने प्रदेश की जनता के कांग्रेस के प्रति रुख को स्पष्ट कर दिया है।

नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद, बीडीसी और पंचायती राज चुनावों में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है, जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने 26 साल बाद जीत दर्ज की है।

सांसद ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें शिमला जिला परिषद चुनाव को ‘रूटीन मैटर’ बताया गया था। सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार लंबे समय से पंचायत और जिला परिषद चुनावों को लटकाने, भटकाने और टालने में लगी रही।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब चुनावी नतीजे कांग्रेस के खिलाफ आए और चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान नहीं किया, तो अपनी खिसकती जमीन को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री इसे ‘रूटीन मैटर’ बता रहे हैं।

सुरेश कश्यप ने शिमला जिला परिषद में भाजपा की जीत को आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़ते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ एक ट्रेलर है। उनके अनुसार कांग्रेस सरकार के कथित कुशासन से हिमाचल की जनता का मोहभंग हो चुका है।

उन्होंने दावा किया कि इस जनादेश ने संकेत दे दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बेहद मजबूती के साथ पूर्ण बहुमत हासिल कर प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी।

सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर विकास कार्य ठप होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में चारों ओर विकास कार्य पूरी तरह ठप्प हो चुके हैं और सरकार की ढुलमुल नीतियों के कारण जनता त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले की गई बड़ी चुनावी घोषणाओं से यू-टर्न लिया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं को राजनीतिक द्वेष के चलते बंद कर दिया गया। आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए सांसद ने दावा किया कि वर्तमान सुक्खू सरकार हिमाचल प्रदेश के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाली सरकार बन गई है।

सुरेश कश्यप ने दावा किया कि बीते पौने चार वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद जनता को बुनियादी विकास और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा जा रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें