शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, बहुमत के दावों से मुकाबला रोचक

शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, बहुमत के दावों से मुकाबला रोचक
शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, बहुमत के दावों से मुकाबला रोचक

Published:

25 सदस्यीय जिला परिषद में भाजपा ने 13 तो कांग्रेस ने 12 सदस्यों के समर्थन का किया दावा, दोनों दलों के दिग्गज पहुंचे बचत भवन

शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। 25 सदस्यीय जिला परिषद में दोनों दल अपने-अपने पक्ष में बहुमत होने का दावा कर रहे हैं।

हिमाचल हाई कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ी है। इससे पहले चुनाव में देरी को लेकर मामला अदालत तक पहुंचा था। जिला परिषद के गठन के करीब तीन महीने बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।

बुधवार को भाजपा ने अपने सभी सदस्यों के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर चर्चा की और अपने पक्ष में समर्थन होने का दावा किया। भाजपा की ओर से राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन, सिकंदर कुमार और विधायक बलवीर वर्मा भी सदस्यों के साथ बचत भवन पहुंचे।

वहीं, कांग्रेस की ओर से पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और सहकारी बैंक के चेयरमैन देवेंद्र श्याम मौके पर पहुंचे। चुनाव में सामान्य पोस्टर लागू रहेगा।

25 सदस्यीय जिला परिषद में भाजपा ने 13 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है, जबकि कांग्रेस की ओर से 12 सदस्यों के समर्थन की बात कही जा रही है। भाजपा के 11 निर्वाचित सदस्यों को दो निर्दलीय सदस्यों का समर्थन मिलने का दावा है।

वहीं कांग्रेस के 10 निर्वाचित सदस्यों के साथ दो निर्दलीय सदस्यों के खड़े होने की बात सामने आई है। भाजपा ने देर शाम अपने निर्वाचित सदस्यों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। पार्टी नेताओं का दावा है कि उसके पास आवश्यक समर्थन मौजूद है और वह अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत हासिल करेगी।

यह चुनाव भाजपा के लिए शिमला जिला की राजनीति में नया इतिहास बनाने का मौका माना जा रहा है। यदि भाजपा जिला परिषद की सत्ता अपने हाथ में लेने में सफल रहती है तो इसे जिला की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जाएगा।

वहीं कांग्रेस के सामने अपने परंपरागत प्रभाव वाले क्षेत्र में पकड़ बनाए रखने की चुनौती है। कांग्रेस अपने समर्थक सदस्यों को एकजुट रखने और भाजपा के दावे को विफल करने की कोशिश में जुटी हुई है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें