नूरपुर में खैर की लकड़ी की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 84 लट्ठे और कटान के उपकरण बरामद

नूरपुर में खैर की लकड़ी की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 84 लट्ठे और कटान के उपकरण बरामद
नूरपुर में खैर की लकड़ी की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 84 लट्ठे और कटान के उपकरण बरामद

Published:

डमटाल पुलिस ने दो वाहनों से खैर की लकड़ी पकड़ी, 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज; अवैध कटान के नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस जिला नूरपुर ने अवैध कटान और वन संपदा की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना डमटाल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो वाहनों से खैर की लकड़ी के कुल 84 मौछे (लट्ठे) और पेड़ काटने के आधुनिक उपकरण बरामद किए हैं।

इस कार्रवाई के बाद 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब खैर की लकड़ी के अवैध कटान के मूल स्रोत और इसकी तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि डमटाल थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान इंदौरा मोड़, पठानकोट-मुकेरियां मार्ग पर डमटाल की ओर से आ रही एक इनोवा कार नंबर PB08 BL-9788 और एक बिना नंबर की पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका गया।

संदेह होने पर दोनों वाहनों की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप से 76 और इनोवा से 8 मौछे सहित खैर की लकड़ी के कुल 84 मौछे बरामद हुए। इसके अलावा एक इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन भी बरामद की गईं। वाहनों में सवार लोग खैर की लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बरामद लकड़ी की नियमानुसार पैमाइश करवाई। इसके बाद दोनों वाहनों, लकड़ी और कटान के उपकरणों को कब्जे में ले लिया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना डमटाल में अभियोग संख्या 144/2026, दिनांक 9 सितंबर 2026 को BNS की धारा 303(2), 3(5) और भारतीय वन अधिनियम की धारा 41 व 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में राहुल कुमार, गुरप्रीत सिंह, विकास शर्मा, गोविन्द, बलविन्द्र सिंह उर्फ बन्टी, विशाल, अजय कुमार, ओम प्रकाश और अनिल कुमार को नामजद किया गया है।

एएसपी धर्मचंद वर्मा ने बताया कि मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस खैर की लकड़ी के अवैध कटान के मूल स्रोत, गंतव्य और इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए गहनता से छानबीन कर रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें