सुजानपुर में चलती निजी बस पर गिरा पहाड़ी का ल्हासा, ड्राइवर घायल; बिना बारिश भूस्खलन से मची अफरा-तफरी

Published:

सुजानपुर-ब्यास पुल के पास सुबह 7:30 बजे हुआ हादसा, बस में चालक-परिचालक ही थे मौजूद; कुछ देर थमा यातायात

हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में वीरवार सुबह एक चलती निजी बस पर अचानक पहाड़ी का बड़ा ल्हासा गिर गया। हादसा सुजानपुर-ब्यास नदी के पुल के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुआ।

सुजानपुर से पालमपुर की ओर जा रही निजी बस जैसे ही पुल के पास पहुंची, पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और ल्हासा अचानक बस के ऊपर आ गिरा। इससे बस के शीशे टूट गए और उसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक को चोटें आई हैं, जबकि परिचालक सुरक्षित है। गनीमत रही कि उस समय बस में चालक और परिचालक के अलावा कोई यात्री मौजूद नहीं था।

ल्हासा गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए यातायात भी थम गया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।

बरसात के दौरान इस मार्ग पर अचानक पत्थर और ल्हासे गिरने से सड़क कई बार बाधित हो चुकी है। पूर्व में चलती बसों पर पत्थर गिरने से लोगों के घायल होने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

इस बार बिना बारिश के पहाड़ी से ल्हासा गिरने की घटना ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि पहाड़ी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस मार्ग पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण करवाकर संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने और मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। सुजानपुर पुलिस थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि घटना वीरवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई थी। बस में चालक और परिचालक मौजूद थे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें