तकनीकी विश्वविद्यालय में ABVP ने की गेट पर तालाबंदी, 22 दिन से आंदोलन जारी

तकनीकी विश्वविद्यालय में ABVP ने की गेट पर तालाबंदी, 22 दिन से आंदोलन जारी
तकनीकी विश्वविद्यालय में ABVP ने की गेट पर तालाबंदी, 22 दिन से आंदोलन जारी

Published:

स्थायी कुलपति की नियुक्ति समेत छात्रहित की मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकार और प्रशासन पर सौतेले व्यवहार का आरोप

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तकनीकी विश्वविद्यालय इकाई ने आज सुबह विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ABVP कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक विद्यार्थियों की जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक कोई सरकारी वरिष्ठ अधिकारी, विश्वविद्यालय सीनेट का सदस्य या तकनीकी शिक्षा मंत्री उनसे मिलने नहीं आता, तब तक परिसर के गेट पर ताला लगा रहेगा।

परिषद ने प्रदेश सरकार पर तकनीकी विश्वविद्यालय के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है।

गौरतलब है कि तकनीकी विश्वविद्यालय में ABVP पिछले 22 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है और विद्यार्थी भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। परिषद की प्रमुख मांगों में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति, विश्वविद्यालय को सेल्फ फाइनेंस व्यवस्था से बाहर निकालकर सरकार की ओर से उचित वित्तीय सहयोग

उपलब्ध करवाना, ताकि विद्यार्थियों पर फीस का अतिरिक्त बोझ न पड़े, हॉस्टल और कैंटीन की सुविधा उपलब्ध करवाना सहित अन्य छात्रहित से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

ABVP हमीरपुर इकाई के अध्यक्ष भवानी सिंह ने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय में लंबे समय से कुलपति का पद रिक्त है और लगभग दो वर्ष बीतने को हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन अभी तक स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं कर पाए हैं।

उन्होंने इसे सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल बताया। भवानी सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस व्यवस्था पर संचालित होने के कारण विद्यार्थियों से अधिक फीस वसूली जा रही है।

जब अन्य संस्थानों में समान पाठ्यक्रम अपेक्षाकृत कम फीस में उपलब्ध हैं तो तकनीकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों पर इतना आर्थिक बोझ क्यों डाला जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो परिषद प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।

ABVP की छात्रा आकृति शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय प्रदेश का एकमात्र तकनीकी विश्वविद्यालय है, लेकिन इसकी स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों की फीस पर ही संचालित हो रहा है और यहां सेल्फ फाइनेंस कोर्स चलाए जा रहे हैं।

विद्यार्थियों से भारी भरकम फीस ली जाती है, लेकिन इसके बदले उन्हें पर्याप्त सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, यह चिंता का विषय है।

वहीं, ABVP उपाध्यक्ष विशाल ने कहा कि परिषद पिछले 22 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है और छात्र भूख हड़ताल पर भी बैठे थे, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया।

इसी के चलते आज विश्वविद्यालय परिसर के गेट पर तालाबंदी की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार को जगाने के लिए ABVP ने 8 सितंबर को हमीरपुर में विशाल रैली भी निकाली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तकनीकी विश्वविद्यालय के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और यदि अब भी मांगें नहीं मानी गईं तो परिषद की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें