भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ‘हनुमान अंश’ को बताया ऐतिहासिक, हिमाचल में टैक्स फ्री करने की उठाई मांग

Published:

फिल्म देखने के बाद बिंदल ने की जमकर सराहना, बोले- युवाओं को सनातन धर्म और अपनी जड़ों से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हाल ही में रिलीज हुई आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जमकर सराहना की है। फिल्म देखने के बाद डॉ. बिंदल ने इसे ऐतिहासिक और जन-जन के लिए प्रेरणादायक बताया।

उन्होंने प्रदेश की सुक्खू सरकार से फिल्म के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसे हिमाचल प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित करने की मांग की है, ताकि राज्य के अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सकें।

मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने ‘हनुमान अंश’ को राज्य में टैक्स फ्री कर सराहनीय कदम उठाया है। बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भी देवभूमि है, इसलिए यहां भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाना चाहिए।

डॉ. बिंदल ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारे गौरवशाली इतिहास, सनातन धर्म और समृद्ध संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ने और अपनी आध्यात्मिक विरासत पर गर्व करने की प्रेरणा देती है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें