अक्टूबर में बल्ह आएंगे CM सुक्खू! रिवालसर-लेदा को ITI, नए कार्यालय और पुलिस चौकी की सौगात की उम्मीद

अक्टूबर में बल्ह आएंगे CM सुक्खू! रिवालसर-लेदा को ITI, नए कार्यालय और पुलिस चौकी की सौगात की उम्मीद
अक्टूबर में बल्ह आएंगे CM सुक्खू! रिवालसर-लेदा को ITI, नए कार्यालय और पुलिस चौकी की सौगात की उम्मीद

Published:

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने दी जानकारी, जलशक्ति और विद्युत विभाग के मंडल कार्यालय खोलने की तैयारी; 2027 चुनाव में कांग्रेस की जीत का लिया संकल्प

मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।

यह जानकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रकाश चौधरी ने रिवालसर में आयोजित रिवालसर जोन कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए दी।

प्रकाश चौधरी ने कहा कि बल्ह क्षेत्र में जल्द ही जलशक्ति विभाग और विद्युत विभाग के मंडल कार्यालय खोले जाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों के खुलने से क्षेत्र के लोगों को विभागीय कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर सुविधाएं बेहतर होंगी।

उन्होंने बताया कि रिवालसर और लेदा क्षेत्र में आईटीआई खोलने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी जाएगी। उनका कहना है कि स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए आईटीआई जैसी संस्थाओं की आवश्यकता है।

इसके अलावा रिवालसर में पुलिस थाना और लेदा में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग भी सरकार के समक्ष उठाई जाएगी। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा स्थानीय लोगों को पुलिस सेवाएं आसानी से उपलब्ध करवाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

बैठक में एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने स्थानीय भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह कथित तौर पर गलत आंकड़ों के जरिए जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कंसा चौक की डंपिंग साइट को लेकर कहा कि इसकी अनुमति पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में दी गई थी।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर के नेतृत्व में पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मिले बेहतर परिणामों पर कार्यकर्ताओं की सराहना की गई। साथ ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में बल्ह सीट पर जीत दर्ज करने और प्रदेश में दोबारा कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजय कुमारी, कांग्रेस नेता अजय ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण ठाकुर, उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, जोन प्रभारी किशोर ठाकुर, प्रवक्ता चमन शर्मा, गगन शर्मा, ईश्वर राव, जिला परिषद सदस्य पवन ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत राव, किसन चंद वंसल,

प्रधान पदम सिंह भाटिया, नगर पंचायत अध्यक्ष लाभ सिंह, उपाध्यक्ष संतोष कुमारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें