शिमला में होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, नौकरानी पर नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात का शक

शिमला में होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, नौकरानी पर नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात का शक
शिमला में होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, नौकरानी पर नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात का शक

Published:

फिंगास्क एस्टेट स्थित निजी आवास में अलमारियों से पुश्तैनी गहने और नकदी गायब, नौकरानी समेत तीन युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

शिमला के फिंगास्क एस्टेट स्थित नामी होटल कारोबारी रेणु बालजीज के निजी आवास से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात सोमवार देर रात अंजाम दी गई।

पुलिस को इस मामले में घर की नौकरानी के शामिल होने का अंदेशा है। बताया जा रहा है कि नौकरानी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर रेणु बालजीज को खिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं।

इसी दौरान नौकरानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर की अलमारियों के ताले तोड़कर गहने और नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद नौकरानी फरार है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम रेणु बालजीज घर पर थीं। नौकरानी ने उनके लिए खाना बनाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाए जाने का अंदेशा है।

खाना खाने के बाद रेणु बालजीज बेहोश हो गईं। इसी दौरान घर की अलमारियों के ताले तोड़े गए और उनमें रखे गहने व नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस के मुताबिक इस वारदात में तीन युवकों ने भी नौकरानी का साथ दिया।

मंगलवार सुबह जब रेणु बालजीज को होश आया तो उन्होंने बेडरूम की अलमारियों का सामान बिखरा हुआ देखा। जांच करने पर गहने और नकदी गायब मिली। इसके बाद कर्मचारियों और परिजनों को सूचना दी गई। मंगलवार शाम पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। एएसपी गौरवजीत सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। रेणु बालजीज के अनुसार अलमारियों में कई पुश्तैनी गहने रखे हुए थे, जो काफी वजनी और कीमती थे।

इसके अलावा सोने-चांदी की चूड़ियां, चेन, अंगूठियां और अन्य आभूषण भी चोरी हुए हैं। अलमारी में रखी काफी नकदी भी गायब है। चोरी हुए सामान की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है और नौकरानी समेत उसके साथियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर नाकेबंदी की जा रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें