सिरमौर में बाहरी राज्यों की वनवे टैक्सियों से स्थानीय चालकों का रोजगार संकट, कार्रवाई की मांग

सिरमौर में बाहरी राज्यों की वनवे टैक्सियों से स्थानीय चालकों का रोजगार संकट, कार्रवाई की मांग
सिरमौर में बाहरी राज्यों की वनवे टैक्सियों से स्थानीय चालकों का रोजगार संकट, कार्रवाई की मांग

Published:

पांवटा साहिब में टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने उठाया मुद्दा, अनिल वर्मा सर्वसम्मति से चुने गए नए अध्यक्ष; नियमों के उल्लंघन पर आंदोलन की चेतावनी

सिरमौर जिले में बाहरी राज्यों से आने वाली वनवे टैक्सियों के कारण स्थानीय टैक्सी चालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। इस मुद्दे को लेकर सिरमौर टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने पांवटा साहिब में पत्रकारों से बातचीत की और प्रदेश सरकार से नियमों का उल्लंघन कर स्थानीय स्तर पर सवारियां उठाने वाली बाहरी टैक्सियों के खिलाफ सख्त

कार्रवाई की मांग की। इसी बीच यूनियन के चुनाव भी सर्वसम्मति से संपन्न हुए, जिसमें अनिल वर्मा को सिरमौर टैक्सी ऑपरेटर यूनियन का नया अध्यक्ष चुना गया।

यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल वर्मा ने आरोप लगाया कि बाहरी राज्यों से आने वाली टैक्सियां नियमों को ताक पर रखकर पांवटा साहिब से सवारियां उठा रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय टैक्सी चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उनके अनुसार, बाहरी राज्यों की टैक्सियां विशेष रूप से आईआईएम धौलाकुआं, डेंटल कॉलेज पांवटा साहिब और क्षेत्र के औद्योगिक हब में आने वाले यात्रियों, छात्रों और अधिकारियों को छोड़ने के बाद वापसी में यहीं से सवारियां बुक कर लेती हैं।

अनिल वर्मा ने कहा कि नियमानुसार बाहरी टैक्सियों को यात्रियों को छोड़ने की अनुमति होती है, लेकिन वापसी में स्थानीय सवारियां बैठाने से स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों के रोजगार पर असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय चालक भारी भरकम टैक्स और परमिट फीस का भुगतान करते हैं, जबकि बाहरी टैक्सियां बिना स्थानीय पंजीकरण के काम कर रही हैं। यूनियन ने प्रशासन से बाहरी राज्यों की टैक्सियों के परमिट और बुकिंग दस्तावेजों की जांच करने तथा वनवे के नियमों का उल्लंघन करने वाली गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द इस मामले में सख्ती नहीं की तो स्थानीय टैक्सी चालक आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें