मंडी में फेसबुक पर ऑनलाइन बिजनेस का झांसा देकर 9.63 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मंडी में फेसबुक पर ऑनलाइन बिजनेस का झांसा देकर 9.63 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मंडी में फेसबुक पर ऑनलाइन बिजनेस का झांसा देकर 9.63 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published:

लडभड़ोल के व्यक्ति को ई-कॉमर्स बिजनेस में भारी मुनाफे का दिया लालच, 1,000 डॉलर निकालने पर मांगी अतिरिक्त रकम

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की लडभड़ोल तहसील में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शातिरों ने फेसबुक के जरिए ऑनलाइन बिजनेस और भारी मुनाफे का लालच देकर गांव रेंस निवासी कुलदीप सिंह से 9,63,950 रुपये की रकम ऐंठ ली।

कुलदीप सिंह ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फेसबुक पर ‘ई-सेलर शॉप ऑनलाइन स्टोर’ के नाम से सितारा रानी और मीरा रानी नाम की दो संदिग्ध महिलाओं ने उनसे संपर्क किया था। दोनों ने उन्हें ई-कॉमर्स बिजनेस में कम समय में बड़ा रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया।

शातिरों के झांसे में आकर कुलदीप सिंह ने अलग-अलग किस्तों में कुल 9,63,950 रुपये बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। ठगी का संदेह तब हुआ जब उन्होंने अपने मुनाफे की 1,000 डॉलर की रकम निकालने का प्रयास किया।

रकम निकालने की अनुमति देने के बजाय आरोपियों ने प्रक्रिया शुल्क के नाम पर उनसे और पैसे की मांग शुरू कर दी। लगातार अतिरिक्त रकम की मांग होने पर कुलदीप सिंह को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी से जीरो एफआईआर मिलने के बाद जोगिन्दरनगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और साइबर टीम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें