ट्रैफिक चालान का भुगतान अब होगा बेहद आसान!

ट्रैफिक चालान का भुगतान अब होगा बेहद आसान!
ट्रैफिक चालान का भुगतान अब होगा बेहद आसान!

Published:

मंडी:

अगर आपकी गाड़ी का चालान कट गया है, तो अब आपको कोर्ट के चक्कर काटने और लंबी लाइनों में खड़े रहने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने आम जनता की सहूलियत के लिए चालान प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी बना दिया है।

अब वाहन चालक घर बैठे अपने मोबाइल में 'नेक्स्ट जेन एम परिवहन' (NextGen mParivahan) एप के जरिए बेहद आसानी से चालान का भुगतान कर सकेंगे।

गलत चालान कटने पर 45 दिनों के भीतर करें ऑनलाइन शिकायत

कई बार तकनीकी खराबी या गलतफहमी की वजह से निर्दोष वाहन चालकों का भी गलत चालान कट जाता है। नए ट्रैफिक नियमों के तहत अब चालकों को घबराने की जरूरत नहीं है। यदि वाहन मालिक को लगता है कि चालान गलत काटा गया है, तो वह चालान कटने की तारीख से 45 दिनों के भीतर एप पर ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

शिकायत मिलने पर पुलिस विभाग की एक विशेष कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। यदि जांच में चालक की बात सही पाई जाती है, तो चालान को तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। हालांकि, यदि कमेटी शिकायत खारिज कर चालान को सही ठहराती है, तो फैसला आने के 30 दिनों के अंदर जुर्माने की राशि जमा करना अनिवार्य होगा।

कोर्ट जाने के लिए जमा करना होगा 50% एडवांस जुर्माना

यदि कोई चालक पुलिस कमेटी के फैसले से संतुष्ट नहीं होता है और मामले को अदालत में ले जाना चाहता है, तो इसके लिए नया नियम लागू किया गया है। अब सीधे कोर्ट जाने से पहले चालक को कुल जुर्माना राशि का 50 प्रतिशत पैसा अग्रिम (Advance) के रूप में जमा कराना होगा। यह राशि जमा कराने के बाद ही मामला सुनवाई के लिए अदालत के पास भेजा जाएगा।

बिना चालान भरे नहीं बिकेगी गाड़ी, RC से सीधे अटैच होंगे बकाया चालान

इस नई व्यवस्था की सबसे अहम बात यह है कि अब चालान सीधे कोर्ट नहीं भेजे जाएंगे। यदि कोई समय पर चालान का भुगतान नहीं करता है, तो वह चालान सीधे वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) से लिंक यानी अटैच हो जाएगा।

जब तक आप अपने सभी बकाए चालानों का निपटारा नहीं कर देते, तब तक आप न तो अपनी गाड़ी किसी को बेच सकेंगे और न ही एनओसी (NOC) या आरसी से जुड़ा कोई अन्य कार्य करवा पाएंगे।

"अब वाहन चालान भुगतान के लिए कोर्ट नहीं जाना होगा और न ही चालान सीधे कोर्ट जाएंगे। नेक्स्ट जेन एम परिवहन एप पर चालान दिखेगा भी और लोग वहीं से इसका भुगतान भी कर सकेंगे।"

— अभिमन्यु वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मंडी

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें