मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

फ्रीजिंग से आगे बड़ी कार्रवाई: होटल “क्वालिटी” और 8 दुकानों का कब्जा अब SHO डमटाल के अधीन

सार

पुलिस जिला नूरपुर की NDPS अधिनियम के तहत फ्रीज की गई संपत्तियों पर कार्रवाई अब आगे बढ़ गई है। होटल-कम-रेस्टोरेंट “क्वालिटी” और 8 दुकानों का कब्जा व प्रबंधन अब SHO डमटाल के अधीन होगा।

TV Incharge

2 मिनट
फ्रीजिंग से आगे बड़ी कार्रवाई: होटल “क्वालिटी” और 8 दुकानों का कब्जा अब SHO डमटाल के अधीन

NDPS अधिनियम की धारा 68G के तहत सक्षम प्राधिकारी ने थाना प्रभारी डमटाल को संपत्ति का कब्जा लेने और प्रबंधन का अधिकार दिया

NDPS अधिनियम के अंतर्गत फ्रीज की गई संपत्ति के संबंध में पुलिस जिला नूरपुर की कार्रवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि बलविंदर उर्फ बिल्ला से संबंधित मामले में पुलिस थाना डमटाल द्वारा फ्रीजिंग आदेश संख्या 2642-54/5A दिनांक 11 अगस्त 2026 के तहत संपत्तियों को फ्रीज किया गया था।

सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, नई दिल्ली ने 9 सितंबर 2026 के आदेश द्वारा कुल 3.32 करोड़ रुपये की संपत्तियों की फ्रीजिंग की पुष्टि की। इन संपत्तियों में होटल-कम-रेस्टोरेंट “क्वालिटी” तथा मुहाल टोकी, NH-44 के पास, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा स्थित 8 दुकानें भी शामिल हैं। यह संपत्ति श्रीमती उर्मिला देवी, पत्नी बलविंदर उर्फ बिल्ला के नाम दर्ज है।

धर्मचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर की ओर से सक्षम प्राधिकारी से अनुरोध किया गया था कि उक्त बहुमंजिला होटल और 8 दुकानों के संबंध में थाना प्रभारी, पुलिस थाना डमटाल को प्रशासक नियुक्त किया जाए।

इस अनुरोध पर विचार करते हुए सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, नई दिल्ली ने NDPS अधिनियम की धारा 68G के तहत SHO डमटाल को उक्त संपत्ति का कब्जा लेने और उसका प्रबंधन करने के लिए अधिकृत कर दिया है।

आदेश के अनुसार SHO डमटाल होटल-कम-रेस्टोरेंट “क्वालिटी” तथा 8 दुकानों का कब्जा लेने और उनका प्रबंधन करने के लिए अधिकृत होंगे। संपत्ति में 00-02-28 हेक्टेयर भूमि, खाता संख्या 96, खतौनी संख्या 176, खसरा संख्या 738/719/35 व 739/719/35 तथा 00-01-32 हेक्टेयर भूमि, खाता संख्या 178,

खतौनी संख्या 277, खसरा संख्या 738/35 शामिल है। यह संपत्ति मुहाल टोकी, NH-44 के पास, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा में स्थित है। इसका प्रबंधन संबंधित नियमों तथा NDPS अधिनियम की धारा 68T के अनुसार किया जाएगा।

धर्मचंद वर्मा ने कहा कि संपत्ति से होने वाले लाभ को स्वतंत्र रूप से निकाला, निवेश या स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। खातों और आय-व्यय पर पुलिस की निगरानी रहेगी तथा बड़े खर्चों के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता होगी।

इस कार्रवाई के बाद संबंधित संपत्ति का कब्जा, प्रबंधन और उससे होने वाली आय भी विधिसम्मत निगरानी के अधीन रहेगी। पुलिस जिला नूरपुर NDPS मामलों में कानून के तहत उपलब्ध वित्तीय एवं संपत्ति संबंधी प्रावधानों का प्रभावी उपयोग जारी रखेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें