नकराना स्कूल में अंडर-19 छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, बहल ने वॉलीबॉल और कबड्डी में मारी बाजी

Published:

12 स्कूलों की 117 छात्राओं ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा, प्रदीप शर्मा ने विजेता टीमों को बांटे पुरस्कार

सीनियर सेकेंडरी स्कूल नकराना में अंडर-19 छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 12 स्कूलों की कुल 117 छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर अरुण गौतम ने किया, जबकि समापन समारोह वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मंदिर न्यासी प्रदीप शर्मा की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहल ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि टोबा की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहल विजेता बनी और दवट की टीम उपविजेता रही।

खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नागैठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि तरसुह की टीम उपविजेता रही। वहीं, बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टरवाड़ विजेता और नकराना की टीम उपविजेता रही।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मंदिर न्यासी प्रदीप शर्मा ने छात्राओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास लाते हैं। बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और ऐसे टूर्नामेंट उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें