लडभड़ोल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 16 स्कूलों के 190 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

लडभड़ोल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 16 स्कूलों के 190 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
लडभड़ोल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 16 स्कूलों के 190 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Published:

चार दिवसीय खंड स्तरीय प्रतियोगिता का ठाकुर प्रेमनाथ ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर ली खेल भावना की शपथ

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में बुधवार को चार दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस महासचिव (पंचायती राज) ठाकुर प्रेमनाथ ने बतौर मुख्यातिथि किया।

विद्यालय परिसर में पहुंचने पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार की अगुवाई में मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद मंच पर उनका सम्मान किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट करते हुए मुख्यातिथि को सलामी दी। खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शपथ भी ली।

मुख्यातिथि ठाकुर प्रेमनाथ ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 5,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

190 खिलाड़ी ले रहे प्रतियोगिता में हिस्सा

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में लडभड़ोल जोन के 16 से अधिक स्कूलों के करीब 190 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के साथ-साथ विद्यार्थियों की अन्य प्रतिभाओं को मंच देने के लिए वीरवार से सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को खेलों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए स्थानीय जनता और अध्यापकों का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, अनुशासन और खेल भावना को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें