लंबागांव में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

लंबागांव में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने
लंबागांव में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Published:

26 जुलाई को दर्ज हुई थी गुमशुदगी, 27 जुलाई को तलवाड़ के पास मिला था अभिलाष; विसरा रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का होगा स्पष्ट खुलासा

कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए ईशान, राहुल और अतुल को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है, जहां पुलिस ने आगामी तीन दिन के रिमांड की मांग की है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा के अनुसार, अभिलाष की गुमशुदगी की रिपोर्ट 26 जुलाई को दर्ज की गई थी। इसके अगले दिन 27 जुलाई को पुलिस ने उसे तलवाड़ गांव के पास से बरामद किया। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके चलते उसे जयसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे टांडा अस्पताल रेफर किया, लेकिन उपचार के दौरान 28 जुलाई को उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मल्टी-ऑर्गन फेलियर की बात सामने आई है। पुलिस जांच और पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि 27 जुलाई को अभिलाष ईशान, राहुल और अतुल के साथ था। पुलिस के अनुसार, तीनों युवकों ने पूछताछ के दौरान अभिलाष के साथ शराब, भांग और कुछ नशीली दवाओं का सेवन करने की बात स्वीकार की है।

मामले में पुलिस ने पहले ईशान और राहुल को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरे युवक अतुल को भी 8 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद तीनों को अदालत में पेश किया गया है।

एसपी कांगड़ा ने स्पष्ट किया कि अभिलाष की मौत के कारणों को लेकर अभी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना बाकी है। पोस्टमार्टम के दौरान विसरा फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, विसरा रिपोर्ट और पोस्टमार्टम की अंतिम चिकित्सकीय राय आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों से पूछताछ के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें