विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 शुरू, क्विज के जरिए PM मोदी तक पहुंचेंगे युवाओं के आइडिया

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 शुरू, क्विज के जरिए PM मोदी तक पहुंचेंगे युवाओं के आइडिया
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 शुरू, क्विज के जरिए PM मोदी तक पहुंचेंगे युवाओं के आइडिया

Published:

15 से 29 साल के युवा 30 सितंबर तक MY Bharat पोर्टल पर कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, जनवरी 2027 में दिल्ली में होगा राष्ट्रीय संवाद

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ (VBYLD 2027) की शुरुआत कर दी है। इस पहल का उद्देश्य देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से सीधे जोड़ना और उन्हें विकसित भारत के निर्माण से जुड़े अपने विचार रखने का मंच उपलब्ध करवाना है। अभियान की शुरुआत ‘विकसित भारत क्विज’ से की गई है।

शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश के विशेष सचिव नवीन तंवर और माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के राज्य निदेशक ध्रुव डोगरा ने अभियान की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा 30 सितंबर तक MY Bharat पोर्टल के माध्यम से इस पहल के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। युवाओं को देश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी सोच और समाधान प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

10 क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर देंगे समाधान

इस चैलेंज के तहत भारत को 10 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। युवा अपने क्षेत्र और देश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। इनमें भविष्य का शासन, जलवायु सुरक्षा, कनेक्टिविटी, नवाचार और ब्लू इकोनॉमी जैसे विषय शामिल हैं।

चयनित युवाओं को विकसित भारत के निर्माण से जुड़े अपने आइडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सोच प्रस्तुत करने और नीति निर्माण से जुड़े संवाद में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

पांच चरणों में होगा चयन

VBYLD 2027 में युवाओं के चयन की प्रक्रिया पांच चरणों में पूरी होगी। इसकी शुरुआत विकसित भारत क्विज से होगी। इसके बाद निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आगे जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में जनवरी 2027 में नई दिल्ली में राष्ट्रीय संवाद आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

छह अलग-अलग ट्रैक में भाग ले सकेंगे युवा

इस बार VBYLD 2027 में युवाओं के लिए छह ट्रैक निर्धारित किए गए हैं। विकसित भारत चैलेंज के अलावा युवा कल्चर, डिजाइन, हैकाथॉन, स्टार्टअप और यूथ पार्लियामेंट जैसे क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा और विचार प्रस्तुत कर सकेंगे।

इस पहल के माध्यम से युवाओं को केवल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर ही नहीं मिलेगा, बल्कि उन्हें देश की विकास यात्रा में अपनी भूमिका तय करने और नए विचारों के साथ राष्ट्रीय स्तर के संवाद का हिस्सा बनने का मंच भी मिलेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें