विधायक भवानी सिंह पठानिया ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश
जिला कांगड़ा के फतेहपुर में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के लिए बड़ा मंच मिला है। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में अंडर-19 बॉयज जोनल लेवल टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने किया।
प्रतियोगिता में शिक्षा खंड फतेहपुर के 42 विद्यालयों के 552 खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनी धीमान और स्टाफ की ओर से मुख्य अतिथि भवानी सिंह पठानिया का शाल और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
खेलों में अनुशासन और टीम भावना जरूरी
विधायक भवानी सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से बदलते समय के साथ आगे बढ़ने और पूरी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीत हासिल करना निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है, लेकिन जीत के साथ अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और सकारात्मक सोच भी जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने और पूरे उत्साह के साथ खेलों में भाग लेने की अपील की।
भवानी सिंह पठानिया ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा हैं। खिलाड़ियों को खेल भावना को हमेशा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी प्रतियोगिता से अच्छे अनुभव और नई सीख लेकर जाएंगे तथा भविष्य में अपने विद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
552 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में दिखाएंगे प्रतिभा
अंडर-19 बॉयज जोनल लेवल टूर्नामेंट में शिक्षा खंड फतेहपुर के 42 विद्यालयों के कुल 552 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर अवसर मिला है।
उद्घाटन समारोह के दौरान छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के आयोजन में डीपी नरेंद्र राणा और पीईटी नरेदेव सिंह अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखने को मिला तथा पूरा माहौल खेलमय नजर आया।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube