मंडी के कोटली में सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत, सोते समय दोनों को बनाया शिकार

मंडी के कोटली में सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत, सोते समय दोनों को बनाया शिकार
मंडी के कोटली में सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत, सोते समय दोनों को बनाया शिकार

Published:

रात में बेड पर सो रहे थे 9 वर्षीय काव्या और 6 वर्षीय नक्श, पेट दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कोटली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रात को सो रहे दो छोटे भाई-बहन की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान नौ वर्षीय काव्या और छह वर्षीय नक्श पुत्री व पुत्र महेंद्र कुमार निवासी सेहली, तहसील कोटली, जिला मंडी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों को बिस्तर पर ही सांप ने डस लिया था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

स्वजन के मुताबिक शुक्रवार रात दोनों बच्चे खाना खाने के बाद टीवी देख रहे थे। इसके बाद दोनों कमरे में सोने चले गए। बच्चों के पिता महेंद्र कुमार और माता जयवंती जमीन पर सोए थे, जबकि दोनों बच्चे बेड पर सो रहे थे।

रात ढाई बजे पेट दर्द की शिकायत

रात करीब ढाई बजे बेटी काव्या ने पेट दर्द की शिकायत की और रोने लगी। इसके कुछ देर बाद नक्श ने भी पेट दर्द होने की बात कही। स्वजन ने शुरुआत में इसे अपच के कारण होने वाला दर्द समझा और गर्म पानी की थैली से दोनों की सिकाई की। करीब आधे घंटे बाद दोनों बच्चों को उल्टियां होने लगीं और उनकी हालत बिगड़ने लगी।

दरवाजे के पीछे दिखा बड़ा काला सांप

इसी बीच स्वजन की नजर कमरे के दरवाजे के पीछे रेंग रहे एक बड़े काले सांप पर पड़ी। सांप को देखकर स्वजन के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत सांप को कमरे से बाहर निकाला और दोनों बच्चों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। यहां से दोनों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोटली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शनिवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद शव स्वजन को सौंप दिए गए।

मंडी में सांप के डसने की घटनाएं चिंता का विषय

मंडी जिले में हाल के दिनों में सांप के डसने की कई घटनाएं सामने आई हैं। गोहर के छपराह में आठ वर्षीय बच्चे की सांप के डसने से सात दिन पहले मौत हुई थी। अगस्त में गोहर क्षेत्र की एक महिला की भी सांप के डसने से मौत हुई थी। अगस्त 2025 में नगर निगम के नेला वार्ड में भी सांप के डसने से एक महिला की मौत हुई थी।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से बरसात के मौसम में सांपों से बचाव को लेकर सतर्कता की जरूरत बढ़ गई है।

सांप के काटने पर क्या करें

सांप के काटने की स्थिति में घबराने के बजाय पीड़ित को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना चाहिए, जहां आवश्यकता पड़ने पर एंटी-वेनम उपचार दिया जा सके। झाड़-फूंक या किसी तरह के अंधविश्वास में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

सांप के काटने की जगह को काटना, जहर चूसने की कोशिश करना या कसकर बांधना नहीं चाहिए। पीड़ित को शांत रखते हुए कम से कम हिलने-डुलने देना चाहिए और प्रभावित अंग को यथासंभव स्थिर रखना चाहिए। घरों में दरवाजे-खिड़कियों के आसपास मौजूद छेद बंद करने और रात में सोने से पहले कमरे व बिस्तर की जांच करने जैसी सावधानियां भी बरतनी चाहिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें