सुंदरनगर में दर्दनाक हादसा, डैहर पुल से सतलुज में कूदी महिला की मौत

सुंदरनगर में दर्दनाक हादसा, डैहर पुल से सतलुज में कूदी महिला की मौत
सुंदरनगर में दर्दनाक हादसा, डैहर पुल से सतलुज में कूदी महिला की मौत

Published:

डैहर सतलुज पुल से नदी में कूदी महिला को स्थानीय युवाओं ने बाहर निकाला, बिलासपुर अस्पताल भेजा गया शव

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। जड़ोल क्षेत्र की रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने डैहर सतलुज पुल से नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने बिना समय गंवाए सतलुज नदी में छलांग लगाई और महिला को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। महिला ने डैहर सतलुज पुल से नदी में छलांग क्यों लगाई, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

वहीं, घटना का अधिकार क्षेत्र जिला बिलासपुर के पुलिस थाना बरमाणा के अंतर्गत होने के कारण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें