बिलासपुर में आवारा पशुओं पर नगर परिषद की कार्रवाई, बैलों को पकड़कर गौशालाओं में भेजा

बिलासपुर में आवारा पशुओं पर नगर परिषद की कार्रवाई, बैलों को पकड़कर गौशालाओं में भेजा
बिलासपुर में आवारा पशुओं पर नगर परिषद की कार्रवाई, बैलों को पकड़कर गौशालाओं में भेजा

Published:

बुजुर्ग महिला की मौत के बाद जागा नगर परिषद प्रशासन, बरमाणा और राजपुरा की गौशालाओं में भेजे जा रहे आवारा पशु

बिलासपुर शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम घूम रहे आवारा बैलों के कारण लगातार हादसों का खतरा बना रहता है।

हाल ही में एक आवारा बैल के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत की दर्दनाक घटना के बाद अब नगर परिषद बिलासपुर ने आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। नगर परिषद की टीम शहर के विभिन्न हिस्सों में घूम रहे आवारा बैलों को पकड़ रही है। पकड़े गए पशुओं को शहर से बाहर बरमाणा और राजपुरा स्थित गौशालाओं में भेजा जा रहा है।

दरअसल, पिछले कुछ समय से बिलासपुर शहर में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुख्य बाजार, सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बैल और अन्य पशु घूमते नजर आते हैं।

कई बार आवारा पशु सड़क के बीचोंबीच बैठ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं, पैदल आने-जाने वाले लोगों के लिए भी खुले में घूम रहे आवारा बैल खतरा बने हुए हैं। ऐसे में नगर परिषद की ओर से शुरू किए गए अभियान से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

आवारा बैल के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत की घटना के बाद शहरवासियों में भी रोष देखने को मिला था। लोगों ने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि समय रहते आवारा पशुओं को शहर की सड़कों से हटाया जाता तो ऐसी घटना को टाला जा सकता था। अब नगर परिषद की कार्रवाई के बाद लोगों को उम्मीद है कि अभियान केवल कुछ दिनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे लगातार जारी रखा जाएगा।

शहरवासियों का कहना है कि आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजना जरूरी कदम है, लेकिन इसके साथ समस्या के स्थायी समाधान पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। लोगों ने मांग उठाई है कि सड़कों पर पशुओं को खुला छोड़ने वाले पशु मालिकों की जिम्मेदारी भी तय की जाए।

इससे न केवल शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं की संख्या कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें