एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 6.22 लाख रुपये के नकद पुरस्कार

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 6.22 लाख रुपये के नकद पुरस्कार
एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 6.22 लाख रुपये के नकद पुरस्कार

Published:

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग, 14 से 26 सितंबर तक होंगे रजिस्ट्रेशन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर एबीवीपी के जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होकर 26 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को 30 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा।

आयुष चौधरी के अनुसार प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विद्यार्थियों के लिए कुल 6 लाख 22 हजार 500 रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये रखा गया है। इसके अलावा तीन विद्यार्थियों को 11-11 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये रहेगा। इसके साथ ही तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के पाठ्यक्रम में देश और प्रदेश के करंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित, हिमाचल प्रदेश से संबंधित जानकारी तथा विद्यार्थी परिषद से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों से जुड़े सामान्य ज्ञान को परखने का अवसर मिलेगा।

आयुष चौधरी ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रारंभिक अनुभव देना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को ओएमआर शीट भरने और प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें