हमीरपुर में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 को लेकर बैठक, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

हमीरपुर में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 को लेकर बैठक, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
हमीरपुर में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 को लेकर बैठक, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

Published:

एडीसी अभिषेक गर्ग ने विभागों और शिक्षण संस्थानों को दिए समन्वय से काम करने के निर्देश, विकसित भारत क्विज से जुड़ेंगे युवा

माय भारत हमीरपुर की जिला स्तरीय बैठक में विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ जिले से अधिक से अधिक युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया।

बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक गर्ग ने की। इस अवसर पर माय भारत हमीरपुर की जिला युवा अधिकारी दीपमाला के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक गर्ग ने कहा कि देश के विकास की दिशा तय करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विभागों एवं शिक्षण संस्थानों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के अधिक से अधिक युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 से जोड़ने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से कॉलेजों, स्कूलों, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों तथा युवा क्लबों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया।

‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला हमीरपुर में युवाओं को ‘विकसित भारत क्विज’ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह पहल युवाओं को केवल प्रतिभागी के रूप में नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय युवा नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे लाने का महत्वपूर्ण मंच है।

उन्होंने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के माध्यम से युवाओं को अपने विचार, नवाचार एवं विकास संबंधी सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। वर्तमान में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज के माध्यम से युवाओं को प्रारंभिक स्तर पर इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।

माय भारत पोर्टल पर आयोजित क्विज में 20 प्रश्नों के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित है। इसमें भाग लेने वाले युवाओं को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। क्विज के बाद चयनित प्रतिभागी आगामी निबंध, प्रस्तुति एवं अन्य चरणों के माध्यम से आगे बढ़ सकते हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें