वार्ड नंबर-5 के 7-8 परिवारों को हो रही परेशानी, ग्रामीणों ने जल्द योजना बहाल करने और वैकल्पिक पानी की व्यवस्था की मांग की
ग्राम पंचायत बेनला ब्राह्मणा के ग्रामीणों ने रेलवे टनल निर्माण कार्य के कारण पेयजल समस्या उत्पन्न होने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार को शिकायत पत्र सौंपा है। पंचायत प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने रेलवे टनल निर्माण कार्य के चलते गांव की पेयजल योजना प्रभावित होने को लेकर ज्ञापन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के वार्ड नंबर-5 में करीब 7-8 परिवारों को पेयजल उपलब्ध करवाने वाली योजना प्रभावित हुई है। निर्माण कार्य के दौरान पानी की सप्लाई बाधित होने के कारण इन परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों के बीच पेयजल की कमी के चलते उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के समक्ष भी अपनी परेशानी रखी गई, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले का मौके पर निरीक्षण करवाया जाए और रेलवे निर्माण कार्य से प्रभावित पेयजल योजना को जल्द बहाल किया जाए।
पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उपायुक्त से यह भी मांग की है कि जब तक पेयजल योजना बहाल नहीं होती, तब तक प्रभावित 7-8 परिवारों के लिए वैकल्पिक रूप से पानी की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube