बिलासपुर में चिट्टा सप्लायर की गिरफ्तारी पर त्रिलोक जमवाल का बड़ा दावा, बंबर ठाकुर पर साधा निशाना

बिलासपुर में चिट्टा सप्लायर की गिरफ्तारी पर त्रिलोक जमवाल का बड़ा दावा, बंबर ठाकुर पर साधा निशाना
बिलासपुर में चिट्टा सप्लायर की गिरफ्तारी पर त्रिलोक जमवाल का बड़ा दावा, बंबर ठाकुर पर साधा निशाना

Published:

सदर विधायक ने बिलासपुर पुलिस के नशा विरोधी अभियान की सराहना की, मल्ली को गोलीकांड से जोड़ते हुए निष्पक्ष जांच की मांग

सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने नशा माफिया के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर तीखा निशाना साधा है। वीरवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि पंजाब से गिरफ्तार किया गया चिट्टे का मुख्य सप्लायर मलकियत सिंह उर्फ मल्ली वर्ष 2024 में बिलासपुर में

हुए दिनदहाड़े गोलीकांड के लिए शूटर लेकर आया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हिमाचल में कांट्रैक्ट किलिंग की शुरुआत इसी व्यक्ति ने की थी।

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि हिमाचल में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा चिट्टे जैसे खतरनाक नशे की चपेट में आ रहे हैं और बिलासपुर भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस के सख्त अभियान के चलते नशे के बड़े सौदागर लगातार गिरफ्तार हो रहे हैं।

उन्होंने बिलासपुर पुलिस को इस कार्रवाई के लिए बधाई दी। विधायक ने बताया कि 21 अगस्त को फोरलेन पर बाइक सवार दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने इसकी कई परतें खोलीं और इसी कड़ी में दो-तीन दिन पहले हिमाचल-पंजाब सीमा के गरामोड़ा निवासी मलकियत सिंह उर्फ मल्ली को रोपड़ से गिरफ्तार किया गया।

विधायक के अनुसार पुलिस जांच में मल्ली बिलासपुर और मंडी जिलों में चिट्टे का मुख्य सप्लायर सामने आया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत करीब 10 मामले दर्ज हैं।

त्रिलोक जमवाल ने वर्ष 2024 में डीसी-एसपी कार्यालय और कोर्ट कांप्लेक्स के समीप हुए गोलीकांड का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वारदात को अंजाम देने के लिए शूटर बाहर से लाया गया था और उसे लाने वाला मल्ली था।

उन्होंने दावा किया कि गोलीकांड से जुड़े आरोपी पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के आवास पर ठहरे थे। उन्होंने इसी मामले में पूर्व विधायक के बेटे की गिरफ्तारी और करीब दो माह तक जेल में रहने का भी जिक्र किया।

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि मल्ली बिलासपुर में रेलवे प्रोजेक्ट में भी काम कर रहा है। उन्होंने पूर्व विधायक से सवाल किया कि उसे किसके कहने पर यह काम मिला। विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता चिट्टा माफिया को संरक्षण देने के साथ गैंगवार को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच अभी जारी है और उन्हें उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच के बाद मामले में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई होगी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर और सदर मंडल उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर भी मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें