भाजपा सांसद हर्ष महाजन का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- मंत्रियों को बना रखा है ‘संतरी’

भाजपा सांसद हर्ष महाजन का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- मंत्रियों को बना रखा है ‘संतरी’
भाजपा सांसद हर्ष महाजन का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- मंत्रियों को बना रखा है ‘संतरी’

Published:

कांग्रेस सरकार के कामकाज से मंत्री और कई विधायक नाराज होने का दावा, बोले- पंचायत चुनाव में जनता ने दे दिया स्पष्ट संदेश

भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रखा गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्रियों के साथ-साथ कांग्रेस के कई विधायक भी नाराज चल रहे हैं।

हर्ष महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रदेश का बेड़ागर्क कर दिया है और हिमाचल को पीछे धकेला जा रहा है।

उनके अनुसार प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को राहत देने के बजाय सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जिससे आम लोगों, कर्मचारियों, व्यापारियों और युवाओं में असंतोष पैदा हो रहा है।

सांसद ने कांग्रेस सरकार को ‘एफआईआर की सरकार’ बताते हुए आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज कराने में अधिक रुचि दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

हर्ष महाजन ने पंचायत चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि 12 में से 11 जिला परिषद भाजपा की बनी हैं।

उन्होंने शिमला जिला परिषद का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां बड़ी संख्या में सरकार के सलाहकार हैं और मंत्री व विधायक भी कांग्रेस के हैं, इसके बावजूद भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने इसे प्रदेश की जनता के रुख का संकेत बताया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें