हमीरपुर में खातरी में डूबने से 84 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत, चार दिन में दूसरी घटना

हमीरपुर में खातरी में डूबने से 84 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत, चार दिन में दूसरी घटना
हमीरपुर में खातरी में डूबने से 84 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत, चार दिन में दूसरी घटना

Published:

सुजानपुर के टपरा गांव में सुबह पानी भरने गए थे प्रेमू राम, गहरी और फिसलन वाली खातरी में मिला शव; ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र की रंगड़ पंचायत के टपरा गांव में खातरी में डूबने से 84 वर्षीय पूर्व सैनिक प्रेमू राम की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। प्रेमू राम रोजाना की तरह गांव के पारंपरिक जलस्रोत से पानी भरने के लिए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गए।

काफी देर तक जब प्रेमू राम घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए परिजन खातरी के पास पहुंचे, जहां प्रेमू राम का शव पानी में तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों और पुलिस को दी गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

गहरी और फिसलन वाली है खातरी

ग्रामीणों के अनुसार गांव की यह खातरी काफी गहरी और फिसलन वाली है। यहां सुरक्षा के लिहाज से न तो पर्याप्त सुरक्षा दीवार है और न ही रेलिंग या जाली लगाई गई है। इसके चलते लोगों को पानी भरने के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत से पारंपरिक जलस्रोत की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेने की मांग की है।

चार दिन पहले तीन साल के बच्चे की भी गई थी जान

इस हादसे ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि चार दिन पहले इसी पंचायत के टपरा गांव में तीन वर्षीय बच्चे की भी खातरी में डूबने से मौत हुई थी। एक ही पंचायत में कुछ ही दिनों के अंतराल में दो लोगों की डूबने से मौत के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत से खातरी के चारों ओर सुरक्षा दीवार और जाली लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। लगातार हुए दो हादसों ने गांव में पारंपरिक जलस्रोतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें