वल्लभ कॉलेज मंडी में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, नरेंद्र सिंह बने अध्यक्ष

वल्लभ कॉलेज मंडी में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, नरेंद्र सिंह बने अध्यक्ष
वल्लभ कॉलेज मंडी में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, नरेंद्र सिंह बने अध्यक्ष

Published:

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी, प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने दी शुभकामनाएं

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पेरेंट्स-टीचर एसोसिएशन (PTA) की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस संबंध में महाविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में PTA की आम सभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने की।

आम सभा में सर्वसम्मति से नरेंद्र सिंह को PTA अध्यक्ष, डॉ. राधिका जमवाल को महासचिव, स्नेहा शर्मा को उपाध्यक्ष, डॉ. आशा सिंह को कोषाध्यक्ष तथा रमेश कुमार को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा डॉ. रतन लाल वर्मा और पूर्व में दो बार PTA अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके सुरेंद्र ठाकुर को सलाहकार नियुक्त किया गया।

इसी क्रम में डॉ. रितेश वर्मा को लोकल ऑडिटर के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। PTA कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में एडवोकेट ललित कुमार ठाकुर, इंद्रदेव, विनय कुमार, डॉ. ओम प्रकाश ठाकुर तथा डॉ. संजय कुमार ठाकुर को भी सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

बैठक के दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 की PTA की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। डॉ. रतन लाल वर्मा ने रिपोर्ट सदन के समक्ष रखी। इसमें वर्षभर PTA की ओर से महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय विकास, विद्यार्थियों के हित तथा महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों और गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने नवगठित PTA कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि PTA महाविद्यालय, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद और सकारात्मक सहभागिता आवश्यक है।

प्राचार्य ने कहा कि सामूहिक सहभागिता, पारदर्शिता और आपसी सहयोग के माध्यम से महाविद्यालय को शैक्षणिक एवं संस्थागत उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवगठित कार्यकारिणी महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

उन्होंने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों और सदस्यों से महाविद्यालय के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। PTA की आम सभा में महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग के साथ-साथ अभिभावकों ने भी भाग लिया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें