शिमला जिला परिषद में भाजपा का इतिहास, भूपेंद्र सिंह सिसोदिया अध्यक्ष और भरत सिंह कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित

Published:

भाजपा ने 26 साल बाद दर्ज की जीत, निर्दलीय सदस्यों के समर्थन से हासिल किया बहुमत; अध्यक्ष को 13 और उपाध्यक्ष को मिले 14 वोट

शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने इतिहास रच दिया है। भाजपा समर्थित भूपेंद्र सिंह सिसोदिया अध्यक्ष और भरत सिंह कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह सिसोदिया को 13 मत मिले, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भरत सिंह कलांटा को 14 मत प्राप्त हुए।

भाजपा ने अध्यक्ष पद पर एक वोट से जीत दर्ज की है। भाजपा ने 26 साल बाद जिला परिषद चुनाव में जीत हासिल की है और पहली बार जिला परिषद में अपना नेतृत्व स्थापित किया है।

हिमाचल हाई कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ी। इससे पहले चुनाव में देरी को लेकर मामला अदालत तक पहुंचा था। जिला परिषद के गठन के करीब तीन महीने 10 दिन बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ है। लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने पक्ष में सदस्यों को करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हुए थे।

यह था गणित:
25 सदस्यीय जिला परिषद में भाजपा के 11, कांग्रेस के 10 और चार निर्दलीय सदस्य चुने गए थे। बहुमत के लिए 13 सदस्यों का समर्थन जरूरी था। ऐसे में चार निर्दलीय सदस्य चुनाव में निर्णायक भूमिका में थे। भाजपा ने निर्दलीय सदस्यों का समर्थन जुटाकर बहुमत का आंकड़ा हासिल किया और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा कर लिया।

भूपेंद्र सिंह सिसोदिया और भरत सिंह कलांटा के निर्वाचन के साथ ही शिमला जिला परिषद के इतिहास में पहली बार भाजपा समर्थित नेतृत्व स्थापित हुआ है। भाजपा ने 26 साल बाद जिला परिषद में जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की है।

भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज पहुंचे:
भाजपा की ओर से राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन, सिकंदर कुमार और विधायक बलवीर वर्मा जिला परिषद सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, कांग्रेस की ओर से सरकार के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और सहकारी बैंक के चेयरमैन देवेंद्र श्याम भी मौके पर मौजूद रहे।

दावे और समीकरण:
चुनाव से पहले भाजपा ने 13 सदस्यों के समर्थन का दावा किया था, जबकि कांग्रेस भी 12 सदस्यों के समर्थन की बात कह रही थी। निर्दलीय सदस्यों के रुख को देखते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा था। आखिरकार भाजपा ने निर्दलीय सदस्यों का समर्थन जुटाकर दोनों पदों पर बाजी मार ली।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें