किन्नौर में बड़ा हादसा टला, ब्रेक का प्रेशर डाउन होने से सड़क से बाहर निकली HRTC बस

किन्नौर में बड़ा हादसा टला, ब्रेक का प्रेशर डाउन होने से सड़क से बाहर निकली HRTC बस
किन्नौर में बड़ा हादसा टला, ब्रेक का प्रेशर डाउन होने से सड़क से बाहर निकली HRTC बस

Published:

पोस्पा के पास मोड़ पर अगला टायर सड़क से बाहर निकला, चालक की सूझबूझ से डंगे पर रुकी बस; 10 यात्री सुरक्षित

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में वीरवार सुबह यात्रियों से भरी HRTC बस बड़ा हादसा होने से बच गई। मझगांव से रिकांगपिओ जा रही बस पोस्पा के पास एक मोड़ पर ब्रेक सिस्टम का प्रेशर डाउन होने के बाद सड़क से बाहर निकल गई।

बस का अगला टायर सड़क की सीमा से बाहर निकल गया और अगला हिस्सा सड़क किनारे बने डंगे पर अटक गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

जानकारी के अनुसार HRTC की बस वीरवार सुबह करीब 7 बजे रूपी के मझगांव से रिकांगपिओ के लिए रवाना हुई थी। बस जब पोस्पा के पास पहुंची तो अचानक ब्रेक सिस्टम का प्रेशर डाउन हो गया।

इसके चलते चालक के लिए बस को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। इसी दौरान एक मोड़ पर बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। बस का अगला हिस्सा सड़क के किनारे लटक गया, जबकि नीचे गहरी ढलान थी और कुछ दूरी पर सतलुज नदी बह रही थी। ऐसे में बस के संतुलन खोने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

हालांकि चालक ने घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लिया। उसने बस के पहियों को सड़क की दिशा में मोड़कर नियंत्रण बनाए रखा, जिससे बस पूरी तरह नीचे जाने के बजाय सड़क किनारे बने डंगे पर अटक गई।

चालक की समझदारी से बस में सवार करीब 10 यात्रियों की जान बच गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और यात्रियों में भी डर पैदा हो गया, लेकिन किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

तकनीकी खराबी की जांच के लिए टीम भेजी:
HRTC रिकांगपिओ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक का कार्यभार संभाल रहे कार्यशाला प्रभारी राज कुमार नेगी ने बताया कि उन्हें फोन के माध्यम से घटना की सूचना मिली है।

सूचना मिलने के बाद तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बस में किस तरह की तकनीकी खराबी आई और ब्रेक का प्रेशर क्यों डाउन हुआ, इसका सही पता तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

चालक की सूझबूझ से बची 10 यात्रियों की जान:
इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। पहाड़ी क्षेत्र में सड़क के किनारे बस का इस तरह लटक जाना बेहद गंभीर स्थिति थी।

अगर चालक समय रहते बस को नियंत्रित नहीं कर पाता तो बस गहरी ढलान में जा सकती थी और नीचे सतलुज नदी होने के कारण हादसा गंभीर रूप ले सकता था। फिलहाल HRTC की तकनीकी टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही बस के ब्रेक सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें