जन्माष्टमी पर बाबा बाल जी आश्रम पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना

Published:

कोटला कलां में श्रद्धालुओं के साथ जन्माष्टमी समारोह में हुए शामिल, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना के कोटला कलां स्थित बाबा बाल जी आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। शुक्रवार देर रात दिल्ली से सीधे कोटला कलां पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय संत श्री बाबा बाल जी महाराज द्वारा स्थापित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान के दर्शन किए।

इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा भी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री ने मंदिर में भगवान श्री ठाकुर जी का विधि-विधान से अभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्री राधा-कृष्ण और बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व में भाग लिया।

उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि भगवान की कृपा और आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।

मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम को श्रद्धा और आस्था का महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि कोटला कलां स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर और आश्रम केवल ऊना ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है।

यहां वर्षभर धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन और बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्माओं का सानिध्य समाज को आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सद्मार्ग की ओर प्रेरित करता है। बाबा बाल जी महाराज द्वारा धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ-साथ मानव सेवा के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में युवा पीढ़ी नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई की चपेट में आ रही है। ऐसे चुनौतीपूर्ण दौर में बाबा बाल जी महाराज द्वारा समाज को आध्यात्मिकता, सदाचार और संस्कारों से जोड़ने का कार्य सराहनीय और प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि बाबा बाल जी महाराज ऊना के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत के असंख्य श्रद्धालुओं को प्रभु भक्ति से जोड़कर समाज में सकारात्मक सोच, भक्ति और मानवता का संदेश पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें